फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News hindi Asia Pakistan china europe us uk west asia politics and global events News updates in hindi

World: यूक्रेन में जेलेंस्की के करीबी पर छापेमारी, जापानी अदालत ने समलैंगिक विवाह पर बैन पर अदालत की सहमति

Fri, 28 Nov 2025 06:02 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: लव गौर Updated Fri, 28 Nov 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
World News hindi Asia Pakistan china europe us uk west asia politics and global events News updates in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया सूचना पर आधारित अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने कम से कम 22 टीटीपी आतंकवादियों को मार गिराया। देश की सेना की मीडिया शाखा ने यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि यह अभियान बुधवार को उत्तर-पश्चिमी प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में "फितना अल-खवारिज" से जुड़े आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद चलाया गया।
विज्ञापन


फितना अल-खवारिज शब्द का प्रयोग पाकिस्तानी प्राधिकारियों द्वारा प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों के लिए किया जाता है। सेना ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकानों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई की और भीषण गोलीबारी के बाद 22 आतंकवादियों को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अब भी मौजूद किसी अन्य आतंकवादी को मार गिराने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


जर्मनी में हिरासत में लिया गया यूक्रेनी व्यक्ति, गैस पाइपलाइन में विस्फोट करने का आरोप
जर्मनी में एक यूक्रेनी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिस पर तीन साल पहले रूस और जर्मनी के बीच नोर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइन में विस्फोट करने का शक है। कार्ल्सरूहे में संघीय अदालत के एक जज ने यूक्रेनी नागरिक सेरही कुज्नित्सोव (49 वर्षीय) के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया और उसे हिरासत में रखने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 सितंबर, 2022 को समुद्र के नीचे हुए विस्फोटों से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। यह पाइपलाइन रूस से जर्मनी तक प्राकृतिक गैस पहुंचाने के लिए बनाई गई थी। यह घटना यूक्रेन युद्ध के दौरान यूरोपीय देशों की रूस पर निर्भरता कम करने की कोशिशों के बीच हुई। जर्मन अभियोजकों ने कहा कि कुज्नित्सोव उसी समूह का हिस्सा था जिसने पाइपलाइन पर विस्फोटक लगाए और बताया जाता है कि वह इस साजिश का समन्वयक था।

सीरिया: इस्राइली सैनिकों की गोलीबारी में दस की मौत
दक्षिणी सीरिया में शुक्रवार को इस्राइली बलों ने एक गांव में छापेमारी की और स्थानीय लोगों के विरोध करने पर गोलीबारी कर दी। सीरियाई मीडिया और अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में 10 लोगों की मौत हुई। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब गाजा में अस्थिर युद्धविराम जारी है और इस्राइल कई मोर्चों पर संघर्ष में उलझा हुआ है।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना ने बताया कि इस्राइली सैनिक बेइत जिन नाम के गांव में घुसे थे। उनका मकसद स्थानीय पुरुषों को हिरासत में लेना था, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध किया तो इस्राइली सैनिकों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी। घटना के बाद कई परिवार गांव छोड़कर भाग गए। वहीं, इस्राइल ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर यह अभियान चलाया गया था। उनका दावा है कि बेइत जिन में जामा इस्लामिया नाम के संगठन के सदस्य इस्राइली नागरिकों पर हमले की योजना बना रहे थे। छापेमारी के दौरान कुछ लड़ाकों ने इस्राइली सैनिकों पर गोली चलाई, जिसमें आधा दर्जन सैनिक घायल हुए और उन्हें अस्पताल भेजा गया। इस्राइली सेना ने बताया कि सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की और हवाई मदद भी ली गई।  

अफगानिस्तान ने ताजिस्कान में हमले पर दुख जताया, सहयोग का भरोसा दिया
अफगानिस्तान ने ताजिकिस्तान में हुए सीमा पार हमले पर गहरा दुख जताया और हमले की निंदा की। हमले में तीन चीनी कामगार मारे गए और एक घायल हुआ। अफगान विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता हाफिज जिया अहमद तकाल ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना ऐसे तत्वों से जुड़ी है जो क्षेत्र में अराजकता, अस्थिरता और देशों के बीच अविश्वास पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान ताजिकिस्तान सरकार को पूरा सहयोग देने का भरोसा देता है और जानकारी साझा करने, तकनीकी सहयोग तथा संयुक्त जांच के लिए पूरी तरह तैयार है।

गुरुवार को ताजिकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि हमला पिछली रात अफगानिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिये किया गया, जिसमें ग्रेनेड और हथियार लगे हुए थे। मंत्रालय ने कहा कि ताजिकिस्तान लगातार सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता बनाए रखने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अफगान क्षेत्र में मौजूद आपराधिक समूहों की 'गतिविधियां' अब भी जारी हैं। उसने अफगान अधिकारियों से सीमा क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की थी।

नेपाल के राष्ट्रपति ने 5 मार्च को होने वाले चुनावों के लिए सेना की तैनाती को मंजूरी दी
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने गुरुवार को कैबिनेट के फैसले और प्रधानमंत्री की सिफारिश को मंजूरी दे दी, जिसमें अगले साल 5 मार्च को होने वाले संसदीय चुनावों के लिए नेपाली सेना को जुटाने की बात कही गई थी। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने 24 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक के अनुरूप यह सिफारिश भेजी थी।
इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ने चुनाव सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सेना तैनात करने के सरकार के फैसले का समर्थन किया।

श्रीलंका : 11 दिन से मूसलाधार बारिश व भूस्खलन, 31 की मौत
श्रीलंका में बीते 11 दिन से जारी मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 31 लोगों की मौत हो गई है। इन घटनाओं में करीब 4,000 लोग प्रभावित हुए हैं। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि अकेले मध्य पर्वतीय जिलों में 18 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। एक भयावह घटना में, कुंबुक्कना में बढ़ते जलस्तर के बीच एक यात्री बस फंस गई, जिसके बाद आपात दलों ने 23 यात्रियों को बचाया।  अडाडेराना समाचार पोर्टल के मुताबिक, करीब 10 लोग घायल हुए हैं जबकि 14 लोग लापता बताए जा रहे हैं। 

लुक ईस्ट से एक्ट ईस्ट नीति पर बढ़ा उत्तर पूर्व भारत : अखिलेश
आयरलैंड की राजधानी डबलिन स्थित भारतीय दूतावास ने उत्तर पूर्वी भारत के आठ राज्यों (रत्नों) में उभरते व्यापार और पर्यटन के अवसरों पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर राजदूत अखिलेश मिश्र ने कहा, आयोजन का समय महत्वपूर्ण है क्योंकि इस वर्ष आयरलैंड नगालैंड के मशहूर हॉर्नबिल फेस्टिवल का पार्टनर देश है। उत्तर पूर्व अब लुक ईस्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इस क्षेत्र में भारत सरकार एक्ट एक्ट ईस्ट की बहुआयामी व समग्र रणनीति से काम कर रही है। उतर पूर्वी क्षेत्र अब पूरे राष्ट्रीय विकास नीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। क्षेत्र में व्यापार को आसान बनाने के लिए एयरपोर्ट, सड़कें और पुल बनाए जा रहे है। कार्यक्रम में उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय, इन्वेस्ट इंडिया के साथ ही उद्यम, पर्यटन और रोजगार विभाग, भारतीय और आयरिश व्यापार प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

भारतीय दूत क्वात्रा का अमेरिकी मंत्री से व्यापार समझौते पर जोर
द. अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने अगले साल मियामी में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में उनके देश को आमंत्रित न करने के अमेरिका के कदम को अफसोसजनक बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति रामफोसा और उनके प्रशासन द्वारा अमेरिका के साथ राजनयिक संबंधों को फिर से स्थापित करने के अनेक प्रयासों के बावजूद, राष्ट्रपति ट्रंप हमारे देश के बारे में गलत सूचनाओं-विकृतियों के आधार पर दंडात्मक उपाय लागू करना जारी रखे हुए हैं। 

चुनाव से पहले म्यांमार सेना ने 8,665 लोगों को दी माफी
म्यांमार की सैन्य सरकार ने आगामी चुनाव से पहले कुल 8,665 लोगों को माफी देने की घोषणा की है। इसमें दोषी ठहराए गए 3,085 लोगों की सजा कम करना और फरार 5,580 लोगों के खिलाफ केस खत्म करना शामिल है। हालांकि, कितने राजनीतिक बंदियों को रिहा किया जाएगा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। सेना का दावा है कि यह कदम स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए है, जबकि पश्चिमी देशों और मानवाधिकार समूहों ने चुनाव को पहले ही ढोंग बताया है।


पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में खदान विस्फोट में दो की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में छोड़ी गई लैंडमाइन फटने से दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जननत शाह क्षेत्र (चर्मंग तहसील) में बुधवार शाम हुई, जब तीन लोग वहां से गुजर रहे थे। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय शमशाद और 22 वर्षीय उस्मान के रूप में हुई। अधिकारियों ने इसे क्षेत्र की शांति भंग करने की साजिश बताया और विस्फोटक लगाने वालों की तलाश के लिए खोज अभियान शुरू किया।

पोप लियो XIV ने शुक्रवार को तुर्किये में अपने पहले पूरे दिन की शुरुआत वहां के छोटे से कैथोलिक समुदाय से मिलकर की। उनका स्वागत तालियों और उत्साह से हुआ। जब लियो पोप के तौर पर अपनी पहली यात्रा का पहला पूरा दिन शुरू करने के लिए पहुंचे, तो इस्तांबुल के कैथेड्रल ऑफ द होली स्पिरिट के अंदर और बाहर तालियों और उत्साह के साथ पापा लियो और विवा इल पापा (पोप अमर रहें) के नारे गूंज उठे।

पोप लियो अपनी यात्रा में सबसे पहले तुर्किये के कैथोलिक पादरियों और ननों से मिले। वे इसके बाद ईसाई धर्म से जुड़े कार्यक्रमों हिस्सा लेने पहुंचे। पोप लियो इससे पहले गुरुवार को तुर्किये पहुंचे थे और उन्होंने तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन से मिलते हुए शांति के संदेश पर जोर दिया।

जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ पर भ्रष्टाचार रोधी इकाई का छापा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक के घर और दफ्तर पर भ्रष्टाचार रोधी ईकाई ने छापेमारी की है। यूक्रेन की दो राष्ट्रीय एजेंसियों ने कहा कि उन्होंने यरमक के दफ्तर की तलाशी ली। यरमक जो यूक्रेन में एक ताकतवर हस्ती के तौर पर जाने जाते हैं और रूस से शांति समझौते के लिए अमेरिका के साथ बातचीत का एक अहम हिस्सा हैं, ने पुष्टि की कि एसीबी ने उनके अपार्टमेंट की भी तलाशी ली। यरमक ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर लिखा, "जांच करने वालों को कोई रुकावट नहीं आ रही है।" उन्होंने कहा कि वह उनके साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं और उनके वकील मौजूद थे।

गौरतलब है कि यूक्रेन में ऊर्जा सेक्टर में 10 करोड़ डॉलर के घोटाले की जांच चल रही है। इसके चलते जेलेंस्की के लिए खासी मुश्किलें पैदा हुई हैं, जो कि पश्चिमी देशों से फंडिंग जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

जापान की अदालत ने समलैंगिक विवाह पर प्रतिबंध को ठहराया संवैधानिक
जापान की राजधानी टोक्यो में हाईकोर्ट ने सरकार के उस फैसले को सही ठहराया है, जिसके तहत देश में समलैंगिक विवाह को गैरकानूनी करार दिया गया था। हाईकोर्ट ने इस प्रतिबंध को संविधान के तहत माना है। कोर्ट ने कहा कि मौजूदा प्रावधान तर्कपूर्ण हैं। 

गौरतलब है कि जापान में सरकार की तरफ से लगाए गए समलैंगिक विवाह पर प्रतिबंध के खिलाफ सोपारो, नगोया, ओसाका और फुकुओका की हाईकोर्ट ने फैसला दिया था। पहले टोक्यो की अदालत ने भी समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता न दिए जाने को असंवैधानिक करार दिया था। हालांकि, अब टोक्यो की हाईकोर्ट का फैसला बदला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed