फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News and updates Today Pakistan US UK Iran West Asia East Asia Russia Israel Palestine Conflict news in

World Updates: ईरान में तेल रिफाइनरी में आग लगने के बाद दो धमाके; इटली में दो ट्रेनें टकराईं, 17 घायल

Mon, 11 Dec 2023 07:34 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 11 Dec 2023 07:34 AM IST
सार

अभी यह साफ नहीं है कि रिफाइनरी में आग किस वजह से लगी। हालांकि, इससे पहले भी आग लगने की कुछ घटनाओं ने ईरान में विदेशी हमलों की भनक दी है।

विज्ञापन
World News and updates Today Pakistan US UK Iran West Asia East Asia Russia Israel Palestine Conflict news in
ईरान में रिफाइनरी में धमाका और इटली में दो ट्रेनें टकराईं। - फोटो : Social Media

विस्तार

ईरान के बिरजैंड विशेष आर्थिक क्षेत्र में स्थित एक तेल रिफाइनरी में रविवार को भीषण आग लग गई। ईरान की इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (IRNA) ने कहा कि आग लगने की घटना के बाद दमकलकर्मियों को तुरंत ही इसे बुझाने के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग पर काबू भी पा लिया गया है। हालांकि, कई घंटों बाद भी रिफाइनरी से धुआं उठता देखा गया। 
विज्ञापन


अभी यह साफ नहीं है कि रिफाइनरी में आग किस वजह से लगी। हालांकि, इससे पहले भी आग लगने की कुछ घटनाओं ने ईरान में विदेशी हमलों की भनक दी है। इतना ही नहीं ईरान की सैन्य, औद्योगिक इकाइयों से लेकर परमाणु फैसिलिटी तक में इस तरह की घटना हो चुकी है। 
विज्ञापन



 

इटली में टकराईं दो ट्रेनें, कोई  गंभीर रूप से घायल नहीं

उधर इटली के पूर्वी क्षेत्र में दो ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ट्रेनों की गति कम थी, जिस वजह से यह हादसा ज्यादा बड़ा नहीं हुआ। हालांकि, इस घटना में 17 लोग घायल हुए हैं, जिनमें किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। यह हादसा बोलोग्ना और रिमिनी शहर के बीच चलने वाली एक हाई-स्पीड ट्रेन और एक लोकल ट्रेन के बीच हुआ। इस घटना की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें राहत-बचाव कर्मियों को लोगों को निकालते और मलबा हटाते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed