फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News and updates Pakistan China West Asia US UK Canada Europe News and updates

World Updates: पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी मार गिराए; अमेरिका में भाजपा का प्रचार अभियान शुरू

Sun, 03 Mar 2024 03:00 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 03 Mar 2024 03:00 PM IST
सार

पाकिस्तानी सेना के अभियान के बाद आतंकियों के ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
World News and updates Pakistan China West Asia US UK Canada Europe News and updates
दुनिया की खबरें - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को सुरक्षाबलों ने तीन वॉन्टेड आतंकियों को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कोहत संभाग के करक जिले में चलाए गए अभियान में चार आतंकी घायल भी हुए हैं। इस अभियान के बाद आतंकियों के ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। 
विज्ञापन

अमेरिका में भाजपा समर्थकों ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमेरिका में रह रहे उसके समर्थकों ने चुनाव में 400 सीट जीतने के लक्ष्यों की ओर योगदान देने के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी (ओएफबीजेपी), यूएसए के अध्यक्ष अदापा प्रसाद ने वॉशिंगटन डीसी के मैरीलैंड उपनगर में शनिवार को चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने के बाद कहा, ‘‘भारतीय प्रवासी समुदाय भारत में भाजपा को समर्थन देने जा रहा है।’’ इस कार्यक्रम में ओएफबीजेपी के करीब 100 कोर सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंकाई मछुआरों ने किया विरोध प्रदर्शन
सैकड़ों श्रीलंकाई मछुआरों ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) तक नौकायन करके द्वीप राष्ट्र के जल क्षेत्र में कथित रूप से अवैध शिकार करने वालों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों से भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में आने से रोकने का आग्रह किया। हाल के महीनों में मछुआरा संगठनों ने कई विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व किया है, जिसमें जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन आयोजित करना भी शामिल है।
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया: मेडिकल भर्ती योजना के विरोध में डॉक्टरों की रैली

दक्षिण कोरिया में डॉक्टरों ने मेडिकल स्कूल भर्ती योजना के विरोध में सरकार के खिलाफ रैली निकाली। सरकार ने कहा कि वह लगभग 9,000 मेडिकल इंटर्न और डॉक्टरों के लाइसेंस को निलंबित करेंगे। सरकारी आदेशों के मुताबिक, सभी मेडिकल प्रशिक्षुओं ने सरकार के नियमों की अवहेलना की है। इसलिए इन्हें निलंबित किया जा रहा है। एक अधिकारी के मुताबिक सरकार की बेतुकी चिकित्सा नीति ने प्रशिक्षु डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों द्वारा अत्यधिक प्रतिरोध शुरू कर दिया है। इससे डॉक्टर एक हो गए हैं। 

पाकिस्तान में भारी बारिश से 29 लोगों की मौत, 37 घायल
पाकिस्तान में पिछले 48 घंटे के दौरान हुई भारी बारिश के कारण कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 लोग घायल हो गए। बड़ी संख्या में घर ध्वस्त हो गए हैं। भूस्खलन के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हो गई है। सबसे ज्यादा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत प्रभावित हुआ है, जहां कम से कम 27 लोग मारे गए हैं। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि ग्वादर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

यहूदी शख्स को चाकू मारने के आरोप में किशोर गिरफ्तार

उत्तरी स्विट्जरलैंड में ज्यूरिख की सड़कों पर 50 वर्षीय एक यहूदी व्यक्ति को चाकू मारने के आरोप में एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें संदेह है कि शनिवार शाम को हुआ यह हमला यहूदी विरोधी भावना के उद्देश्य से किया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें रात 9:35 बजे कुछ लोगों के बीच बहस की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, 15 वर्षीय आरोपी ने यहूदी शख्स पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्विस ऑर्गनाइजेशन ऑफ यहूदी कम्युनिटी ने हमले की निंदा की है। 

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में हुए हमलों में 170 की मौत

पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के गांवों में हुए हमलों में 170 लोग मारे गए। क्षेत्रीय अभियोजक ने बताया कि एक हफ्ते पहले उत्तरी बुर्किना फासो के तीन गांवों पर हुए हमलों में लगभग 170 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है। अज्ञात हमलावरों ने यतेंगा प्रांत के कोमसिल्गा, नोडिन व सोरो गांवों पर हमले किए थे। बुर्किना फासो अल कायदा व इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकियों को रोकने के लिए संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed