{"_id":"65e9317c832d8371580fddc7","slug":"world-news-and-updates-many-injured-in-philadelphia-mass-shooting-2024-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Updates: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक बार फिर बंदूकधारियों का कहर, ताबड़तोड़ फायरिंग में आठ लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World Updates: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक बार फिर बंदूकधारियों का कहर, ताबड़तोड़ फायरिंग में आठ लोग घायल
Thu, 07 Mar 2024 08:46 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 07 Mar 2024 08:46 AM IST
सार
एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पूर्वोत्तर फिलाडेल्फिया में एसईपीटीए बस स्टेशन के पास कम से कम आठ लोगों को गोली मार दी गई।
विज्ञापन
यूएस पुलिस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में एक बार फिर से बंदूकधारियों ने कहर बरपाया है। यहां के फिलाडेल्फिया से मामला सामने आया है, जहां एक बस स्टेशन के पास अंधाधुंध गोलीबारी की गई। बताया जा रहा है इस घटना में कम से कम आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार दोपहर 3 बजे (स्थानीय समय) से कुछ देर पहले पूर्वोत्तर फिलाडेल्फिया में एसईपीटीए बस स्टेशन के पास कम से कम आठ लोगों को गोली मार दी गई। अधिकारियों ने फिलहाल, पीड़ितों के नाम और उम्र की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
फिलाडेल्फिया स्कूल डिस्ट्रिक्ट के अनुसार, पूर्वोत्तर फिलाडेल्फिया में राइजिंग सन और कॉटमैन एवेन्यू में हुई घटना में कम से कम आठ लोग घायल हो गए। वहीं, साउथ ईस्टर्न पेंसिल्वेनिया ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (SEPTA) ने बताया कि राइजिंग सन एवेन्यू और सेंट विंसेंट स्ट्रीट की ओर जा रही एक रूट 18 बस राइजिंग सन एवेन्यू और लोनी स्ट्रीट पर गोलीबारी में फंस गई थी। सेप्टा ने बताया कि बस में किसी को भी चोट नहीं आई।
विज्ञापन
फिलहाल इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पाकिस्तान को पंजाब प्रांत में पहला सिख मंत्री मिला
तीन बार विधायक रहे सरदार रमेश सिंह अरोड़ा ने गुरुवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मंत्री के रूप में शपथ ली। रमेश सिंह अरोड़ा को मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ के मंत्रिमंडल में पंजाब प्रांत के अल्पसंख्यकों का विभाग आवंटित किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के रमेश सिंह अरोड़ा आठ फरवरी के चुनाव में जीतकर तीसरे कार्यकाल के लिए लाहौर प्रांतीय विधानसभा में लौट आए हैं।

आरक्षित सीट आवंटित उम्मीदवारों के शपथ ग्रहण पर रोक को बढ़ाया
पाकिस्तान के एक हाईकोर्ट ने गुरुवार को उन उम्मीदवारों के शपथ ग्रहण पर रोक के आदेश को 13 मार्च तक बढ़ा दिया, जिन्हें नेशनल असेंबली में आरक्षित सीटें आवंटित की गई थीं, जिस पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी समर्थित एसआईसी ने दावा किया है कि उन्हें ऐसा करना चाहिए। पेशावर उच्च न्यायालय की दो सदस्यीय पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित सुन्नी इत्तेहाद परिषद (एसआईसी) द्वारा आरक्षित सीटों के आवंटन के बारे में दायर मामले की सुनवाई कर रही थी।
सोमवार को पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने फैसला सुनाया कि इमरान खान की पीटीआई समर्थित एसआईसी संसद में महिलाओं और अल्पसंख्यकों को आवंटित आरक्षित सीटों के लिए पात्र नहीं है और उनके हिस्से की सीटें अन्य पार्टियों को आवंटित की जानी चाहिए।

चीन के किंघई में पांच तीव्रता का भूकंप
चीन के किंघई क्षेत्र में पांच रिएक्टर का भूकंप महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी सूचना दी। जारी अलर्ट में लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया गया। गौरतलब है कि अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

ऋषि सुनक को किया गया सम्मानित
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को मंगलवार को लंदन में 'जीजी2 लीडरशिप एंड डायवर्सिटी अवार्ड्स' से सम्मानित किया गया। सुनक को प्रधानमंत्री के तौर पर विविधता को बढ़ावा देने के प्रति उनके नेतृत्व और प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम पांच मार्च को लंदन में कल्पेश और शैलेश सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। इस समारोह में विविधता और उत्कृष्टता में योगदान देने वाले असाधारण नेताओं को सम्मानित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज एक साथ आए।

पाकिस्तानी सेना को सियासी रुचि के चलते सम्मान नहीं
पाकिस्तान में जेयूआई-एफ पार्टी के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने कहा है कि राजनीतिक निर्णय लेने में इसकी रुचि होने के नाते पाकिस्तानी सेना को सम्मान नहीं मिल सकता है। उन्होंने 8 फरवरी के चुनावों में कथित धांधली में इसकी भूमिका पर सवाल उठाया है, जिसके चलते मौजूदा सरकार सत्ता में लाई गई। उन्होंने कहा, सेना को देश के रक्षक के रूप में अपनी भूमिका का पालन करना चाहिए।

भारत-नेपाल आर्थिक सम्मेलन में व्यापार जुड़ाव के लिए बना मंच
भारत-नेपाल आर्थिक साझेदारी शिखर सम्मेलन 2024 के तीसरे संस्करण में द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी एजेंडे पर चर्चा और अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों में व्यापार जुड़ाव के नए रास्ते खोलने के लिए मंच बनाया गया। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के भैरहवा में आयोजित सम्मेलन में कई संस्थाओं ने भाग लिया। इस दौरान भारत-नेपाल सीमा के पास व्यापार को बहुत जरूरी बताया गया। शिखर सम्मेलन दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात, भुगतान संतुलन सहित कई चुनौतियों पर केंद्रित रहा।

भारत का 2022 में मुझे पद पर बने रहने का था जोर : राजपक्षे
श्रीलंका में 2022 में हुए जन विद्रोह के दौरान श्रीलंकाई राष्ट्रपति पद से अपदस्थ गोतबाया राजपक्षे ने भारत का नाम लिए बिना कहा कि कुछ पश्चिमी ताकतों के इशारे पर उनके विरुद्ध बढ़ते सार्वजनिक असंतोष के बावजूद भारत उनके पद पर बने रहने का इच्छुक था।

नाटो का 32वां सदस्य बना स्वीडन
स्वीडन गुरुवार को आधिकारिक रूप से उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के 32वें सदस्य के रूप में शामिल हो गया। स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक समारोह के दौरान सदस्यता ग्रहण करने संबंधी दस्तावेजी प्रक्रिया को अंजाम दिया। स्वीडन के प्रधानमंत्री ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया। स्वीडन के नाटो में शामिल होने के पक्ष में मतदान करने के लिए उन्होंने सभी नाटो सदस्य देशों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, स्वीडन यूरो-अटलांटिक सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है। एटनी ब्लिंकेन ने कहा, नाटो संगठन अब पहले से कहीं अधिक मजबूत और बड़ा हो गया है।