फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news and update today, Pakistan, Turkey, China, India, Australia, North Korea, UN latest news in hindi

World Updates: श्रीलंका में भारत के 22 मछुआरे हिरासत में; ताइवान के ऊपर से गुजरा सैटेलाइट ले जा रहा चीनी रॉकेट

Sun, 23 Jun 2024 07:49 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 23 Jun 2024 07:49 AM IST
सार

World Updates: श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे भारत के 22 मछुआरों को हिरासत में लिया गया है। उधर दक्षिण ताइवान के ऊपर से सैटेलाइट ले जा रहा चीनी रॉकेट गुजरा है। पढ़ें दुनिया की बड़ी खबरें...

विज्ञापन
world news and update today, Pakistan, Turkey, China, India, Australia, North Korea, UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

 

विज्ञापन

श्रीलंकाई नौसेना ने भारत के 22 मछुआरों को हिरासत में लिया
श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को श्रीलंका के जलक्षेत्र में नेदुनथीवु के पास मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु के 22 मछुआरों को हिरासत में लिया। नौसेना का कहना है कि तमिनाडु से कई नावों में सवार होकर मछुआरे द्वीप राष्ट्र के समुद्री क्षेत्र में आए थे। जिस दौरान मछुआरे नेदुनदीवु के पास मछली पकड़ रहे थे तो श्रीलंकाई नौसेना मौके पर पहुंची और मछुआरों की तीन नौकाओं को जब्त कर लिया।


ताइवान के ऊपर से गुजरा सैटेलाइट लेकर जा रहा चीनी रॉकेट
ताइवान के रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने बताया कि सैटेलाइट लेकर जा रहा एक चीनी रॉकेट शनिवार को दक्षिण ताइवान के ऊपर से गुजरा। हालांकि, एमएनडी ने जानकारी दी कि रॉकेट से देश को कोई खतरा नहीं है। चीनी रॉकेट को चीन के सिचुआन में शिचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से दोपहर तीन बजे (स्थानीय समयानुसार) लॉन्च किया गया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रॉकेट पहले ही पृथ्वी के वातावरण से बाहर निकल चुका था, जब यह ताइवान के ऊपर से गुजरा। ताइवान के एमएनडी ने कहा कि वह प्रक्षेपण पर बारीकी से नजर रख रहा है। खुफिया और निगरानी प्रणालियों के माध्यम से वास्तविक समय की जानकारी का भी पता लगा रहा है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ताइवान ने शुक्रवार को प्रक्षेपण के बारे में लोगों को सचेत किया था। इससे पहले नौ जनवरी को ताइवान के सुरक्षा बलों ने मंगलवार को अपने दक्षिणी हवाई क्षेत्र में एक चीनी सैटेलाइट के उड़ने के बाद देशव्यापी हवाई हमले की चेतावनी जारी की थी ताइवान के एमएनडी ने कहा कि सशस्त्र बलों की संयुक्त खुफिया, निगरानी समूह बारीकी से निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन


केंटुकी में नाइट क्लब के बाहर हुई गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत
केंटकी के लुइसविले में शनिवार को एक नाइट क्लब के बाहर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। लुइसविले पुलिस मेट्रो विभाग के बयान के अनुसार, स्थानीय समयानुसार देर रात 12 बजकर 47 मिनट पर एच20 लाउंज के बाहर दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां गोली लगने से दो घायल लोग मिले, जिनमें से एक शख्स की मौत हो गई।  पुलिस ने कहा कि दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में, चिकित्सा कर्मचारियों ने बताया कि कुल सात लोग इलाज के लिए अस्पताल लाए गए हैं।  पुलिस विभाग के एक सार्वजनिक सूचना अधिकारी एरोन एलिस ने बताया कि सभी घायलों को गोली लगी है। हालांकि अधिकारी ने संदिग्ध के बारे में किसी भी जानकारी का उल्लेख नहीं किया है और यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोगों ने गोलियां चलाईं या गोलीबारी का कारण क्या था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटली तट पर जहाज हादसे के 14 और पीड़ितों के शव मिले
इटली के तट रक्षक बल ने दक्षिणी इतालवी तटरेखा से दूर इओनियन सागर में पिछले हफ्ते जहाज के मलबे से 14 और शव बरामद किए हैं। हादसे में डूबकर मरने वालों की संख्या 34 हो गई है। दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। शवों को कैलाब्रिया के एक बंदरगाह पर रखा जा रहा है। डूबने वालों की खोज में तट से लगभग 190 किलोमीटर दूर, तीन तट रक्षक जहाज हवा और समुद्र में सक्रिय रहे।


इस्राइल के गाजा पर हमलों में 84 की मौत
इस्राइली सुरक्षा बलों ने गाजा पर हमले तेज कर दिए हैं। हमास समर्थक मीडिया ने दावा किया कि गाजा सिटी के फलस्तीनी शिविरों पर हुए इस्राइली हमले में शनिवार को 42 लोगों की मौत हो गई। गाजा पट्टी के अल-शती शरणार्थी शिविर पर हमले में 24 लोग मारे गए, जबकि अल-तूफाह में हुए हमले में 18 फलस्तीनी मारे गए। इस्राइली हमलों में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। राफा में नागरिक रक्षा के प्रवक्ता अहमद राडवान के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बचावकर्मियों को तटीय क्षेत्र में टेंटों वाले दो स्थानों पर गोलाबारी के बारे में बताया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमलों में मारे गए और घायल हुए लोगों की संख्या की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed