फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news and update today: Imran Khan's party demands his immediate release

Updates: PTI की बैठक में इमरान खान को जेल से रिहा कराने की मांग, कहा- राजनीतिक प्रतिशोध के कारण...

Fri, 15 Mar 2024 02:02 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 15 Mar 2024 02:02 PM IST
सार

पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) की कोर कमेटी ने कल एक बैठक की थी। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से पार्टी प्रमुख के खिलाफ मामलों में अपील में देरी, उनकी पत्नी बुशरा बीबी की सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन
world news and update today: Imran Khan's party demands his immediate release
Imran Khan - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान फिलहाल जेल में बंद हैं। पार्टी ने फर्जी मामलों में लंबे समय से खान को हिरासत में रखने की निंदा की। इसके साथ ही जल्द से जल्द उन्हें रिहा करने की मांग की। 

विज्ञापन


कल हुई थी बैठक
पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) पार्टी की कोर कमेटी ने कल एक बैठक की थी। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से पार्टी प्रमुख के खिलाफ मामलों में अपील में देरी, उनकी पत्नी बुशरा बीबी की सुरक्षा और पंजाब के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतों की फिर से गिनती पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


पीटीआई की कानूनी टीम ने खान के मामलों के संबंध में कोर कमेटी के सामने चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि खान के तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले और सिफर मामले जैसे मनगढ़ंत' मामलों पर हुई सुनवाई से स्पष्ट है कि यह सब राजनीतिक प्रतिशोध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने हुई थी बुशरा को सजा
पिछले महीने तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में एक जवाबदेही अदालत द्वारा दंपति को 14 साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद बुशरा बीबी इस्लामाबाद में इमरान खान के बानी गाला निवास में बंद किया गया था। वहीं इमरान खान रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में बंद हैं। इन दोनों को तोशखाना महंगे उपहार मामले और इद्दत मामले में कई वर्षों की सजा सुनाई गई है, जिसने उनकी शादी को गैर-इस्लामिक घोषित कर दिया था।

पीटीआई कोर कमेटी ने अदालत के फैसलों के खिलाफ अपील में देरी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली रणनीति पर नाराजगी व्यक्त की। पार्टी के लोगों ने मांग की कि इमरान खान के खिलाफ सभी मामले संविधान और कानून के अनुसार आगे बढ़ने चाहिए और इन सभी मामलों को तुरंत समाप्त करके पीटीआई प्रमुख की रिहाई के आदेश जारी किए जाने चाहिए।

पार्टी को वापस की जाएं सीटें
समिति ने पूर्व प्रथम महिला बुशरा के स्वास्थ्य और जीवन के लिए खतरों के बारे में भी गंभीर चिंता व्यक्त की। इसके अलावा, मंच ने पंजाब के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतों की फिर से गिनती को असंवैधानिक करार दिया। पीटीआई कोर कमेटी ने अपनी मांग दोहराई कि उन सभी निर्वाचन क्षेत्रों का वास्तविक फॉर्म-45 के आलोक में ऑडिट किया जाना चाहिए और पीटीआई की सभी सीटों को संविधान और कानून के तहत पार्टी को वापस कर दिया जाना चाहिए।

घर में आग लगने से भारतीय मूल के दंपती, बेटी की मौत
कनाडा के ओन्टारियो प्रांत में पिछले सप्ताह उनके घर में आग लगने से भारतीय मूल के एक दंपती और उनकी बेटी की मौत हो गई। मतृकों की पहचान राजीव वारिकू (51) उनकी पत्नी शिल्पा कोठा (47) और उनकी बेटी महक वारिकू (16) के रूप में हुई है। यह घटना 7 मार्च को ब्रैम्पटन के बिग स्काई वे एंड वैन किर्क ड्राइव क्षेत्र में लगी थी। जले हुए अवशेषों की पहचान शुक्रवार को की गई।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा, आग बुझने के बाद जांचकर्ताओं को जले हुए घर के भीतर मानव अवशेष बरामद हुए थे, लेकिन उस समय मारे गए लोगों की संख्या का पता नहीं चल सका था। आग लगने से पहले वे उसी घर में रह रहे थे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पील पुलिस ने आग को संदिग्ध माना गया है। अपराध ब्यूरो मामले की जांच कर रहा है। ओंटारियो के अग्नि शमन विभाग ने कहा है कि यह आग आकस्मिक रूप से नहीं लगी थी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

मृतक परिवार के पड़ोसी केनेथ यूसुफ ने कहा कि परिवार लगभग 15 वर्षों से सड़क पर रह रहा था, और उन्होंने कभी भी उनमें कोई समस्या नहीं देखी। उन्होंने पिछले सप्ताह एक धमाके की आवाज सुनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed