World Updates: श्रीलंका में 17 सितंबर से राष्ट्रपति चुनाव; पाकिस्तान में अज्ञात लोगों ने स्कूल को बम से उड़ाया
World Updates: श्रीलंका में 17 सितंबर से 16 अक्तूबर के बीच राष्ट्रपति चुनाव होंगे। उधर पाकिस्तान के वजीरिस्तान में अज्ञात लोगों ने एक स्कूल को बम से उड़ा दिया। पढ़ें दुनिया की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका में 17 सितंबर से 16 अक्तूबर के बीच राष्ट्रपति चुनाव होंगे। मंगलवार को इस बात की घोषणा की गई। श्रीलंका के चुनाव आयोग के अध्यक्ष रत्नानायके नोटिस पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए तय समय सीमा के भीतर नामांकन करवाया जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि 17 सितंबर से लेकर 16 अक्तूबर बताया जा रहा है कि मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे इस बार नए चुनाव चिह्न के साथ ताल ठोक सकते हैं। वर्ष 2022 में श्रीलंका में आर्थिक संकट छाने के बाद महिंदा राजपक्षे को राष्ट्रपति की कुर्सी छोड़ी पड़ी थी और विक्रमसिंघे को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया था।
पाकिस्तान में अज्ञात लोगों ने छात्राओं के स्कूल को बम से उड़ाया
पाकिस्तान के वजीरिस्तान में के एक गांव में छात्राओं के एकमात्र प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ा दिया गया। इस धमाके में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार डेरा इस्माइल खान जिले के द्रजंदा इलाके में यह घटना घटी है। स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड का कहना है कि कुछ अज्ञात लोगों ने स्कूल को बम से उड़ा दिया और दो कमरे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गार्ड ने यह भी बताया कि इस दौरान उसे बुरी तरह से पीटा गया। बताया गया है कि क्षेत्र में छात्राओं के लिए यह इकलौता निजी स्कूल था।
भारतीय मूल के शख्स को छह लोगों से ठगी के जुर्म में आठ साल की सजा
भारतीय मूल के एक घोटालेबाज को छह लोगों से 28.5 लाख सिंगापुरी डॉलर (21 लाख डॉलर) तक की ठगी करने के जुर्म में गुरुवार को आठ साल जेल की सजा सुनाई गई। खबर के अनुसार, 47 साल के मुरलीधरन मुहुंदन ने अपने पीड़ितों को 'फीस', 'कमीशन' और अन्य फर्जी भुगतान के जरिए धोखा दिया। पीड़ितों को पहले के निवेश में पहले ही नुकसान हो चुका था। सिंगापुर के शख्स ने जून 2020 और अक्तूबर 2022 के बीच अपराधों को अंजाम दिया था। अब पांच अप्रैल को उसे 7,37,036 डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी के 18 मामलों में दोषी ठहराया गया। सजा सुनाते समय शेष राशि से जुड़े अन्य 40 समान आरोपों पर विचार किया गया। पहले की कार्यवाही में अभियोजन पक्ष ने कहा कि मुरलीधरन ने पहले लोगों का विश्वास जीता फिर उनके साथ धोखाधड़ी की। जिन लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है, उनकी उम्र 57 से 77 वर्ष के बीच थी। दोषी शख्स ने 77 साल की सेवानिवृत्त महिला को सबसे पहले शिकार बनाया था। अदालत ने पाया कि मई 2022 में पकड़े जाने और अदालत में आरोपित होने से पहले उसने पांच और लोगों को धोखा दिया था।
लाहौर हवाईअड्डे पर लगी भीषण आग
बांग्लादेश में वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश
रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की हार का जश्न मनाने के लिए बृहस्पतिवार को ‘विजय दिवस’ मनाया। सोवियत संघ को 1945 में नाजी जर्मनी के विरुद्ध मिली जीत का जश्न, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पिछले करीब एक चौथाई सदी के शासन का अहम हिस्सा रहा है। इस दौरान पुतिन ने दोहराया, रूस का मुख्य मकसद यूक्रेन की ‘नाजीकरण’ से मुक्ति सुनिश्चित करना है।
श्रीलंका में इस साल 17 सितंबर से 16 अक्तूबर के बीच राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे। देश के शीर्ष निर्वाचन निकाय ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। श्रीलंका निर्वाचन आयोग अध्यक्ष आर. रत्नायके द्वारा हस्ताक्षरित एक सूचना में बताया गया कि आयोग संविधान के प्रावधानों के संदर्भ में निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर राष्ट्रपति चुनाव कराने के लिए नामांकन मांगेगा। चुनाव 17 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच कभी भी होंगे।
भारत-ब्रिटेन के बीच और गहरे होंगे द्विपक्षीय संबंध
ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) टिम बैरो ने बुधवार के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान वैश्विक व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई। मुलाकात की जानकारी विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर देते हुए कहा, ब्रिटेन के एनएसए टिम बैरो से दिल्ली में सुखद मुलाकात हुई। कई अहम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा भी की गई।
डोभाल ने खालिस्तानी तत्वों पर लगाम लगाने को कहा
इससे पहले बैरो ने भारत के एनएसए अजीत डोभाल के साथ मुलाकात की और दोनों देशों के बीच प्रौद्योगिकी और सुरक्षा पहलों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान डोभाल ने ब्रिटेन में बढ़ते सिख कट्टरपंथ पर चिंता व्यक्त की और ब्रिटेन सरकार से खालिस्तानी तत्वों पर लगाम लगाने की जरूरत पर बल दिया।
यहूदी विरोधी पूर्वाग्रह से निपटने में मदद करें विवि प्रमुख : सुनक
लंदन। ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने देश के विश्वविद्यालयों के प्रमुखों से आग्रह किया है कि वे इस्राइल-हमास युद्ध से जुड़ी प्रतिक्रियाओं के कारण परिसरों में बढ़ रहीं यहूदी विरोधी पूर्वाग्रह से जुड़ी घटनाएं रोकने की दिशा में काम करें। सुनक जल्द कुलपतियों से मिलेंगे ताकि यहूदी विरोधी दुर्व्यवहार को बर्दाश्त न करने की नीति अपनाई जाए।
नेपाल और लिंक्सन इंडिया के बीच सब-स्टेशन निर्माण पर समझौता
नेपाल की एक सरकारी एजेंसी ने लुंबिनी प्रांत में 400 केवी न्यू बुटवल सबस्टेशन के निर्माण के लिए एक भारतीय कंपनी लिंक्सन इंडिया के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस सब-स्टेशन के बनने से नेपाल की ट्रांसमिशन क्षमता में सुधार होगा। ये समझौता भुमही, नवलपरासी में हुआ। इस मौके पर नेपाल विद्युत प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक कुलमन घीसिंग और नेपाल में अमेरिकी दूत डीन आर थॉम्पसन सहित अन्य लोग शामिल हुए।