फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World media reaction on lok sabha election voting in india says tight fight then expected

World Media: 'उम्मीदों से उलट रहे नतीजे', लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कैसी रही दुनियाभर के मीडिया की प्रतिक्रिया

Tue, 04 Jun 2024 01:17 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 04 Jun 2024 01:17 PM IST
सार

अमेरिकी मीडिया संस्थान न्यूयॉर्क टाइम्स का कहना है कि भारत के लोकसभा चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट में कहा शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे है, लेकिन शायद भाजपा बहुमत हासिल नहीं कर सकेगी और पार्टी को बहुमत के लिए छोटी पार्टियों का समर्थन लेना होगा। 

विज्ञापन
World media reaction on lok sabha election voting in india says tight fight then expected
पीएम मोदी बनाम राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए और INDIA गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। रुझानों में एनडीए बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है, लेकिन विपक्षी गठबंधन भी बहुत ज्यादा पीछे नहीं है। आंकड़ों का असर भारत के शेयर बाजार पर भी पड़ा है और शेयर बाजार में गिरावट आई है। भारत के चुनाव पर दुनियाभर की नजरें लगीं थी और अब शुरुआती रुझानों पर भी दुनियाभर के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार डॉन ने लिखा- विपक्षी गठबंधन रफ्तार पकड़ रहा
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन का कहना है कि भारतीय चुनाव में मोदी गठबंधन का दबदबा है, लेकिन विपक्षी गठबंधन भी रफ्तार पकड़ रहा है। अखबार ने लिखा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। वाराणसी सीट पर पीएम मोदी के आगे चलने की बात भी अखबार ने लिखी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स- उम्मीदों के विपरीत रुझान
अमेरिकी मीडिया संस्थान न्यूयॉर्क टाइम्स का कहना है कि भारत के लोकसभा चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है और शुरुआती रुझान उम्मीदों के विपरीत चल रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट में कहा शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे है, लेकिन शायद भाजपा बहुमत हासिल नहीं कर सकेगी और पार्टी को बहुमत के लिए छोटी पार्टियों का समर्थन लेना होगा। हालांकि रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अभी स्पष्ट तौर पर कह पाना मुश्किल है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो यह पहली बार होगा, जब पीएम मोदी अपने राजनीतिक करियर में पहली बार बगैर बहुमत के सरकार चलाएंगे। 

बीबीसी- अकेले दम पर बहुमत पाने के लिए भाजपा को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही
बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है नरेंद्र मोदी ने 400 पार का नारा दिया था, लेकिन शुरुआती रुझानों में मुकाबला कड़ा है और अब भाजपा को अकेले दम पर बहुमत पाने में भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए और विपक्षी गठबंधन के बीच 60-70 सीटों का ही अंतर है और एनडीए एकतरफा जीत हासिल नहीं कर रहा है। कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ता खुशी मना रहे हैं। वहीं भाजपा मुख्यालय पर मिली-जुली प्रतिक्रिया है। हालांकि भाजपा के पार्टी प्रवक्ताओं का दावा है कि वह आराम से सरकार बना रहे हैं। 


सीएनएन- भाजपा को बढ़त के बावजूद कांग्रेस मुख्लायल में खुशी
सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि भारत के लोकसभा चुनाव में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है, लेकिन कांग्रेस मुख्यालय में खुशी की लहर है। एग्जिट पोल्स के निराशाजनक अनुमानों के विपरीत कांग्रेस कई सीटों पर आगे चल रही है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। 

अल जजीरा- मोदी की भाजपा बहुमत से पिछड़ी
अल जजीरा ने लिखा है कि रुझानों में मोदी की भाजपा बहुमत से पिछड़ रही है। अल जजीरा ने रुझानों के चलते भारतीय शेयर बाजार में आई गिरावट का भी जिक्र किया है। उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन की सीटें आधी होने को भी अल जजीरा ने प्रमुखता से लिखा। रिपोर्ट में महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन की जीत का भी जिक्र है। अमेठी से स्मृति ईरानी के पिछड़ने का भी जिक्र किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed