फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World first usa doctor did baby brain surgery in womb know what is vogm disease

USA: दुनिया में पहली बार गर्भ में ही हुई बच्चे की ब्रेन सर्जरी, जानिए क्या होती है VOGM नामक बीमारी?

Fri, 05 May 2023 08:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 05 May 2023 08:55 AM IST
सार

डॉक्टर डेरेन ओरबाक ने बताया कि 'बच्चे के जन्म के तुरंत बाद उसके दिमाग में कोई गंभीर चोट लग सकती थी या फिर उसे दिल का दौरा पड़ सकता था। 

विज्ञापन
World first usa doctor did baby brain surgery in womb know what is vogm disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में डॉक्टरों की एक टीम ने गर्भ में ही बच्चे की ब्रेन सर्जरी की। यह दुनिया का पहला ऐसा मामला है, जहां गर्भ में ही बच्चे की ब्रेन सर्जरी की गई। दरअसल बच्चे को 'Venus of Galen malformation (VOGM)' नामक बीमारी थी, जिसमें उसके दिमाग से दिल की तरफ रक्त ले जाने वाली नसों में दिक्कत थी। स्थिति ये थी कि अगर सर्जरी नहीं की गई होती तो बच्चे की जन्म के कुछ ही देर बाद मौत भी हो सकती थी। 

विज्ञापन


क्या बोले ब्रेन सर्जरी करने वाले डॉक्टर
यह मुश्किल सर्जरी अमेरिका के बोस्टन में ब्रिगम एंड वूमेन हॉस्पिटल एंड बोस्टन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में की गई। सर्जरी करने वाले डॉक्टर डेरेन ओरबाक ने बताया कि 'बच्चे के जन्म के तुरंत बाद उसके दिमाग में कोई गंभीर चोट लग सकती थी या फिर उसे दिल का दौरा पड़ सकता था। यही वजह है कि गर्भ में ही बच्चे की ब्रेन सर्जरी करने का फैसला किया गया।'
विज्ञापन


क्या है ये VOGM नामक बीमारी?
डॉक्टरों ने बताया कि 'Venus of Galen malformation' नामक बीमारी दिमाग की नसों की एक दुर्लभ बीमारी है। आमतौर पर रक्त दिमाग से कोशिकाओं से होता हुआ नसों में पहुंचता है। कोशिकाएं पतली होती हैं और ये रक्त के प्रवाह को धीरे करती हैं, जिससे नसों में रक्त आराम से पहुंचता है। जिस बच्चे की गर्भ में ही सर्जरी की गई, उसमें vogm बीमारी की वजह से कोशिकाएं सही तरीके से विकसित नहीं हो पाईं थी, जिसकी वजह से उसके दिमाग से सीधे नसों में रक्त का प्रवाह हो रहा था। इससे दिमाग में चोट लगने, नसों में गड़बड़ी होने या फिर दिल का दौरा पड़ने का खतरा पैदा हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे के जीवित रहने की 40 प्रतिशत ही उम्मीद थी। अब डॉक्टरों ने गर्भ में बच्चे के ब्रेन की सर्जरी कर  उसके  दिमाग में एक कृत्रिम कोशिकाएं इंप्लांट कर दी हैं, जो कि उसके दिमाग में कोशिकाओं का काम करेगी। डॉक्टरों ने गर्भावस्था के 34वें हफ्ते में यह सर्जरी की है, यह अपने तरह की दुनिया में पहली सर्जरी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed