फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Bank ready to provide financial aid to Ukraine, horrified by the shocking violence and loss of life

यूक्रेन को मदद की पेशकश: विश्व बैंक तत्काल वित्तीय सहायता देने को तैयार, हिंसा व मौतों पर जताया दुख

Fri, 25 Feb 2022 08:08 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 25 Feb 2022 08:08 AM IST
सार

वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने कहा कि विकास साझेदारों के साथ मिलकर यह समूह यूक्रेन को वित्तीय व तकनीकी मदद के लिए तैयार है। उन्होंने बयान में कहा कि विश्व बैंक समूह यूक्रेन में हिंसा व मौतों से हैरान व दुखी है। हम यूक्रेन के लंबे समय से साझेदार रहे हैं और इस नाजुक वक्त में हम उसके साथ खड़े हैं। 

विज्ञापन
World Bank ready to provide financial aid to Ukraine, horrified by the shocking violence and loss of life
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Screen Grab

विस्तार

रूसी हमले से जूझ रहे यूक्रेन की मदद के लिए विश्व बैंक (World Bank) ने हाथ बढ़ाया है। यूक्रेन में ताजा सैन्य व सियासी संकट के बीच विश्व बैंक ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि वह यूक्रेन को तत्काल वित्तीय मदद देने को तैयार है। 

विज्ञापन


वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने कहा कि विकास साझेदारों के साथ मिलकर यह समूह यूक्रेन को वित्तीय व तकनीकी मदद के लिए तैयार है। उन्होंने बयान में कहा कि विश्व बैंक समूह यूक्रेन में हिंसा व मौतों से हैरान व दुखी है। हम यूक्रेन के लंबे समय से साझेदार रहे हैं और इस नाजुक वक्त में हम उसके साथ खड़े हैं।  
विज्ञापन


विश्व बैंक ने कहा कि यूक्रेन में विनाशकारी घटनाक्रम के दूरगामी आर्थिक और सामाजिक प्रभाव होंगे। हम इसका आकलन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। मालपास ने विश्व बैंक के निदेशक मंडल के साथ स्थिति पर चर्चा की और कहा कि उन्होंने विश्व बैंक समूह में समन्वय में तेजी लाने के लिए  वैश्विक संकट जोखिम मंच तैयार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालपास ने शनिवार को म्यूनिख में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की मुलाकात की थी। उन्होंने यूक्रेन और क्षेत्र के लोगों के लिए विश्व बैंक समूह के के समर्थन प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को हालात से निपटने के लिए अतिरिक्त संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed