फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Bank claims 40 percent population in Pakistan is below poverty line

विश्वबैंक: पाकिस्तान में 40 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से नीचे, सुधार के लिए नीतिगत बदलाव के दिए सुझाव

Mon, 25 Sep 2023 04:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 25 Sep 2023 04:20 AM IST
सार

विश्वबैंक ने खुलासा किया कि पाकिस्तान में पिछले वर्ष की तुलना में गरीबी 39.4 प्रतिशत तक बढ़ गई है। पाकिस्तान की खराब आर्थिक स्थिति के कारण 12.5 मिलियन से अधिक लोग गरीबी के जाल में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
World Bank claims 40 percent population in Pakistan is below poverty line
world bank

विस्तार

पाकिस्तान में महंगाई अपने चरम पर है। विश्व बैंक ने पाकिस्तान की आर्थिक व्यवस्था पर टिप्पणी की है। विश्व बैंक ने बताया कि पाकिस्तान की 40 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से नीचे रहती है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, देश के अब सैन्य, राजनीतिक और व्यापारिक नेताओं को नीतिगत निर्णयों पर गौर करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


विश्व बैंक ने पेश किया प्रस्ताव
विश्वबैंक ने खुलासा किया कि पाकिस्तान में पिछले वर्ष की तुलना में गरीबी 39.4 प्रतिशत तक बढ़ गई है। खराब आर्थिक स्थिति के कारण 12.5 मिलियन से अधिक लोग गरीबी के जाल में फंसे हुए हैं। जबकि, 95 मिलियन पाकिस्तानी अब गरीबी में रहते हैं। विश्व बैंक ने पाकिस्तान को कुछ सुझाव दिए हैं। उसने कहा कि कर-से-जीडीपी अनुपात को तुरंत पांच प्रतिशत बढ़ाया जाए और सकल घरेलू उत्पाद में 2.7 प्रतिशत व्यय की कटौती करें। 
विज्ञापन


पाकिस्तान में बदलाव की आवश्यकता
पाकिस्तान के अर्थशास्त्री टोबियास हक ने कहा कि देश में आज की स्थिति काफी चिंताजनक है। पाकिस्तान गंभीर आर्थिक और मानव विकास संकट का सामना कर रहा है। देश में कई मोर्चों पर नीतिगत बदलाव की आवश्यकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी राजस्व को मजबूत करने रियल एस्टेट और कृषि क्षेत्रों पर करों का बोझ बढ़ाकर राजस्व-से-जीडीपी अनुपात में पांच प्रतिशत तक सुधार करने के कई उपाय दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed