फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Bank approves USD 1.69 billionn to support people in flood-affected areas of Pakistan

Pakistan: नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को राहत, बाढ़ प्रभावितों को मदद के लिए विश्व बैंक देगा 1.39 खरब

Tue, 20 Dec 2022 11:05 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 Dec 2022 11:05 PM IST
सार

इस साल जून के माह में पाकिस्तान में अभूतपूर्व मानसूनी बारिश हुई। इसके चलते देश का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूब गया था। भारी बारिश से बीस लाख से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा था। वहीं, 1700 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
World Bank approves USD 1.69 billionn to support people in flood-affected areas of Pakistan
पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से कम से कम 60 लोग मारे गए - फोटो : Reuters

विस्तार

विश्व बैंक ने नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को मंगलवार को राहत दी है। इस अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान ने सिंध प्रांत में बाढ़ प्रभावितों को मदद पहुंचाने के लिए 1.692 अरब अमेरिकी डॉलर (1.3 खरब भारतीय रुपये)) की मंजूरी दी है। 

विज्ञापन


इस साल जून के माह में पाकिस्तान में अभूतपूर्व मानसूनी बारिश हुई। इसके चलते देश का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूब गया था। भारी बारिश से बीस लाख से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा था। वहीं, 1700 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


विश्व बैंक ने पांच परियोजनाओं में 1.692 अरब अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दी है। पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार ने वैश्विक ऋणदाता की ओर से जारी बयान का हवाला देते हुए बताया कि विश्व बैंक द्वारा मंगलवार को घोषित परियोजनाओं में तीन पुनर्वास, आवास पुनर्निर्माण और कमजोर समुदाय के लोगों के फसल के उत्पादन की बहाली में सहायता के लिए है, जबकि दो परियोजनाएं माताओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं में मदद करने के लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसने कहा कि सिंध 2022 की बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांत था, क्योंकि यहां आवास, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों को भारी नुकसान हुआ था और लोगों ने अपनी आजीविका खो दी थी। पाकिस्तान के लिए विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर नाजी बेन्हासीन के हवाले से कहा गया है कि यह क्षतिग्रस्त घरों और बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण, बाढ़ प्रभावितों को मजबूत करने और संस्थानों और शासन के ढांचों में सुधार करने का अवसर है। 


वैश्विक ऋणदाता ने कहा, सिंध में बाढ़ आपातकालीन पुनर्वास परियोजना के लिए पांच सौ मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि आवंटित की गई है, जो क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में मदद करेगी और आपदाओं से निपटने में सरकार की क्षमता को मजबूत करेगी। बयान में कहा गया है कि सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित जिलों में कम से कम बीस लाख लोग बुनियादी ढांचे की बहाली और पुनर्निर्माण से लाभान्वित होंगे। इन बीस लाख प्रभावितों में पचास फीसदी महिलाएं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed