फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Bank announced aid of 160 billion dollar to 100 countries

विश्व बैंक ने 100 देशों को 160 अरब डॉलर की मदद देने का किया एलान

Thu, 21 May 2020 06:43 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 21 May 2020 06:43 AM IST
विज्ञापन
World Bank announced aid of 160 billion dollar to 100 countries
world bank

विश्व बैंक ने कहा है कि दुनिया भर में करोड़ों लोगों के लिए कोरोना संकट भारी मुसीबत लेकर आया है, जिसका नतीजा यह होगा कि छह करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी के दलदल में फंस जाएंगे। उसने यह भी कहा कि हाल ही के दिनों में पूरी दुनिया में गरीबी उन्मूलन की दिशा में जो भी कुछ प्रगति हासिल की है वह कोरोना संकट के चलते खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन


विश्व बैंक ने इस वैश्विक संकट से उबरने के अभियान के तहत 100 विकासशील देशों को 160 अरब डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है। यह पूरी सहायता पंद्रह महीने की अवधि में दी जाएगी। विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपॉस ने छह करोड़ लोगों के गरीबी के दलदल में फंसने की बात पर जोर देते हुए कहा, ‘विश्व बैंक समूह ने तेजी से कदम उठाए हैं और 100 देशों में आपात सहायता अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


इसमें अन्य दानदाताओं को कार्यक्रम के तेजी से आगे बढ़ाने की अनुमति होती है।’ उन्होंने कहा कि विश्व बैंक से सहायता पा रहे इन 100 देशों में दुनिया की 70 प्रतिशत आबादी रहती है। इनमें से 39 अफ्रीकी उप सहारा क्षेत्र के हैं। कुल परियोजनाओं में एक तिहाई अफगानिस्तान, चाड, हैती और नाइजर जैसे नाजुक और चरमपंथ प्रभावित क्षेत्रों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
  •  अर्थव्यवस्था के लिए करने होंगे ठोस उपाय

विश्व बैंक के अध्यक्ष ने कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अब काफी प्रयास करने होंगे क्योंकि कोरोना संकट ने विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था को गहरी चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर वृद्धि के रास्ते पर लौटने के लिए हमें लक्ष्य तय करने होंगे। यह लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं की आपात व्यवस्था के साथ ही तीव्र और लचीला रुख अपनाकर हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed