फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   worker open fired in fire hydrant plant in America, two killed

अमेरिका: फायर हाइड्रेंट प्लांट में कर्मचारी ने बरसाईं गोलियां, दो की मौत और दो घायल

Tue, 15 Jun 2021 08:21 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, अल्बर्टविले
पीटीआई, अल्बर्टविले Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 15 Jun 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
worker open fired in fire hydrant plant in America, two killed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

अमेरिका के अलबामा में स्थित एक फायर हाइड्रेंट प्लांट में एक कर्मचारी ने मंगलवार तड़के अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रमुख जेमी स्मिथ ने पत्रकारों को बताया कि गोलीबारी की यह घटना अल्बर्टविले स्थित म्यूलर कंपनी के संयत्र में तड़के करीब 2.30 बजे हुई। 

विज्ञापन


गोलीबारी के बाद आरोपी कर्मचारी वाहन में सवार होकर कंपनी से फरार हो गया। स्मिथ ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह साफ नहीं हो सका है कि कर्मचारी ने किन कारणों से इस घटना को अंजाम दिया। वहीं, कंपनी की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इस इकाई में 400 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed