फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Women empowerment initiative in Davos, Smriti Irani said - will make one lakh women economically empowered

WEF: दावोस में महिला सशक्तीकरण की पहल, स्मृति ईरानी बोलीं- एक लाख महिलाओं को बनाएंगे आर्थिक रूप से सशक्त

Wed, 22 Jan 2025 10:41 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस Published by: बशु जैन Updated Wed, 22 Jan 2025 10:41 PM IST
सार

स्मृति ईरानी ने कहा कि दावोस में महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने वाली उद्योग निकाय सीआईआई की पहल वी लीड के तहत साझेदारी की घोषणा की गई है। इस पहल में भारत ने बीते एक साल में काफी सफलता हासिल की है। अब हम भारत में एक लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे।

विज्ञापन
Women empowerment initiative in Davos, Smriti Irani said - will make one lakh women economically empowered
स्मृति ईरानी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दावोस में हो रही विश्व आर्थिक मंच (WEF) की बैठक में भारत ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की बड़ी पहल की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि दावोस में महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने वाली उद्योग निकाय सीआईआई की पहल वी लीड के तहत साझेदारी की घोषणा की गई है। इस पहल में भारत ने बीते एक साल में काफी सफलता हासिल की है। अब हम भारत में एक लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे।
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने कहा कि पिछले साल भारत ने सीआईआई के साथ मिलकर बिल गेट्स फाउंडेशन की मदद से वैश्विक भलाई, लैंगिक समानता और समानता के लिए गठबंधन की स्थापना की थी। इसका उद्देश्य देश के साथ-साथ दुनिया में भी महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना था। हमारा मानना है कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल या उद्योग और उद्यम की दुनिया हर जगह महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जा सके। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक साल में हमने लगभग 4,500 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ दुनिया भर में महिलाओं से जुड़ी नीतियों को प्रभावित करने की कोशिश की है। हमें इसमें काफी हद तक सफलता भी मिली है। अब हमने इस गठबंधन के तहत दुनिया भर की 10,000 से अधिक कंपनियों को शामिल किया है। ताकि हम कंपनियों में महिलाओं के नेतृत्व और वैश्विक अर्थव्यवस्था में महिलाओं के योगदान को बढ़ा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस साल दावोस में हमारी दो रणनीतिक साझेदारियों की घोषणा होने जा रही है। भारत में हम 250 अलग-अलग जगहों पर लगभग एक लाख महिला उद्यमियों और उद्योगपतियों के साथ कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं। इन एक लाख महिलाओं को सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे ऋण योग्य बन सकें और उनके उद्यम लाभदायक बनें। 

स्मृति ईरानी ने कहा कि मास्टरकार्ड, माइक्रोसॉफ्ट समेत कई कंपनियों से हमारी चर्चा हुई है। कंपनी कोई भी हो हमारा फोकस यह है कि महिलाओं को आर्थिक उत्थान के नजरिये से देखा जाना चाहिए न कि दान के नजरिये से। भारत स्वास्थ्य नवाचार का वैश्विक गंतव्य है। हम लोगों को प्रोत्साहित करते हैं कि भारत में छोटी कंपनियां, जो पैतृक चिकित्सा या किफायती नवाचार में लगी हुई हैं, उन्हें भी समर्थन दिया जाना चाहिए।


उन्होंने कहा कि वी लीड के अलावा अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच के तहत सावी नामक सहयोग समझौता किया जाएगा। इसमें दक्षिण एशिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ऊर्जा क्षेत्र में विशेष घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed