फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   women are banned in gyms and parks in Afghanistan Taliban New Rule Latest News Update

Afghanistan: तालिबान का नया फरमान, अफगानिस्तान में महिलाओं के जिम और पार्क जाने पर भी प्रतिबंध

Thu, 10 Nov 2022 09:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Nov 2022 09:36 PM IST
सार

धार्मिक मामलों के मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि लोग आदेशों की अनदेखी कर रहे थे। महिलाओं ने हिजाब पहनने संबंधी नियमों का पालन नहीं भी किया। इस वजह से हमने यह प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
women are banned in gyms and parks in Afghanistan Taliban New Rule Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ तालिबान के जुल्म रुकने का नाम नहीं ले रहे। इस बार अफगानिस्तान में महिलाओं के  जिम जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सत्ता संभालने के बाद महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता पर नकेल कसने के लिए नए-नए फरमान जारी करता आया है। 

विज्ञापन


सत्ता पर काबिज होने के बाद लगाए कई प्रतिबंध
तालिबान पिछले साल अगस्त 2021 में सत्ता पर काबिज हुआ था। इसके बाद देश में माध्यमिक और उच्चतर विद्यालय जाने पर लड़कियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। महिलाओं को रोजगार के ज्यादातर क्षेत्रों में प्रतिबंधित कर दिया गया था। इतना ही नहीं, महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर सिर से लेकर पैर तक बुर्के में ढके रहने का आदेश भी दिया गया था।
विज्ञापन


बताई यह बेतुकी वजह
धार्मिक मामलों के मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि लोग आदेशों की अनदेखी कर रहे थे। महिलाओं ने हिजाब पहनने संबंधी नियमों का पालन नहीं भी किया। इस वजह से हमने यह प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। अब महिलाओं के जिम और पार्क में जाने पर प्रतिबंध इसी हफ्ते से लागू हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को आदेश का पालन किया होता, तो हमें यह कदम उठाना ही नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि ने की निंदा
उन्होंने बताया कि ज्यादातर मौकों पर हमने पुरुषों और महिलाओं को एकसाथ कई पार्कों में देखा। इस दौरान हिजाब जैसे कानूनों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसलिए हमें एक और निर्णय लेना पड़ा। संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि एलिसन डेविडियन ने इस प्रतिबंध की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह तालिबान द्वारा सार्वजनिक जीवन से महिलाओं की भागीदारी समाप्त करने का एक और उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed