फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Women and children among 61 migrants drown after shipwreck off Libya

Libya: लीबिया के समुद्र तट पर बड़ा हादसा, प्रवासियों से भरा जहाज डूबा; बच्चों-महिलाओं समेत 61 की मौत की आशंका

Sun, 17 Dec 2023 08:32 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लीबिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लीबिया Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 17 Dec 2023 08:32 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने जिंदा बचे लोगों के हवाले से बताया कि जहाज में कुल 86 लोग सवार थे। यह लीबिया के ज्वारा शहर से रवाना हुआ था। 
 

विज्ञापन
Women and children among 61 migrants drown after shipwreck off Libya
प्रवासियों का जहाज डूबा (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

लीबिया के समुद्र तट पर प्रवासियों से भरा एक जहाज डूब गया। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 61 प्रवासी डूब गए। यह जानकारी लीबिया में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने शनिवार को सोशल मीडिया पर दी।  

विज्ञापन


इतने लोग थे सवार 
आईओएम ने जिंदा बचे लोगों के हवाले से बताया कि जहाज में कुल 86 लोग सवार थे। यह लीबिया के ज्वारा शहर से रवाना हुआ था। 

लीबिया के सहारे यूरोप जाना चाहते हैं
बता दें, समुद्र के रास्ते यूरोप पहुंचने के इच्छुक लोगों के लिए लीबिया एक मेजर लॉन्चिंग पॉइंट है। अफ्रीका और मध्य पूर्व में स्थित मुल्कों के लोग अपने यहां हो रहे युद्ध और अशांति से बचने के लिए लीबिया के रास्ते यूरोप जाना चाहते हैं। इन रास्तों पर सैन्य गुटों द्वारा मानव तस्करी नेटवर्क चलाए जाते हैं, जो तटीय क्षेत्रों को नियंत्रित करते हैं। वे प्रवासियों को खतरनाक भूमध्य सागर के माध्यम से जोखिम भरी यात्रा कराते हैं। हाल के महीनों में, लीबिया में सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर प्रवासियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन

 
इससे पहले भी हो चुके हैं हादसे
गौरतलब है, प्रवासियों के डूबने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी तरह की एक घटना जून में हुई थी, जब 79 प्रवासी डूब गए थे और सैकड़ों अन्य लापता हो गए। फरवरी में एक तूफान के दौरान इटली के कैलाब्रियन तट पर उनकी नाव चट्टानों से टकरा गई थी, जिससे 96 लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह के और कई मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहाज लीबिया से रवाना हुआ
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जहाज लीबिया से रवाना हुआ था। वहीं शिपिंग मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि इस पर सवार अधिकांश लोग मिस्र, सीरिया और पाकिस्तान से थे।यूनान के सरकारी प्रसारक ईआरटी ने बताया कि जहाज लीबिया के टोब्रुक शहर से इटली जा रहा था, जो यूनान के क्रेते द्वीप के दक्षिण में स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed