फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Woman who was caught making abusive rants at Air India crew jailed in UK 

एयर इंडिया क्रू को अपशब्द कहने वाली आयरिश महिला को ब्रिटेन में 6 माह की जेल

Sat, 06 Apr 2019 10:10 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 06 Apr 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
Woman who was caught making abusive rants at Air India crew jailed in UK 
क्रू को अपशब्द कहती हुई आयरिश महिला - फोटो : ANI

बीते साल एयर इंडिया क्रू के साथ दुर्व्यवहार करने वाली आयरिश महिला को ब्रिटेन की एक अदालत ने छह महीने की जेल की सजा सुनाई है। महिला का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शराब ना मिलने के कारण उसने क्रू को अपशब्द कहे थे। ये विमान मुंबई से लंदन जा रहा था।


loader

आरोपी महिला का नाम सिमोन बर्न्स है और वह 50 साल की है। कोर्ट ने उड़ान के दौरान महिला को नशे में पाए जाने के लिए 6 महीने की सजा और क्रू के साथ धक्का-मुक्की करने के लिए दो महीने की सजा सुनाई है। आरोपी महिला ने क्रू को अपशब्द बोलते हुए कहा था कि वह अंतरराष्ट्रीय वकील है।

सजा सुनाते वक्त जज ने महिला का नशे में होना और ऐसा व्यवहार करने को खतरा बताया। महिला ने क्रू मेंबर द्वारा शराब ना दिए जाने पर उसके मुंह पर थूका भी था। जिसे जज ने बेहद अपमानजनक बताया। महिला को जेल की सजा के साथ ही जज ने कहा है कि उसने जिसके साथ गलत व्यवहार किया है, उसे 300 पाउंड मुआवजा भी दे।

सुनवाई के दौरान कहा गया कि लंबी यात्रा के दौरान महिला वाइन की तीन बोतल पी चुकी थी। लेकिन बावजूद इसके वो चौथी बोतल मांग रही थी। इसपर एयर इंडिया के एक क्रू मेंबर का कहना है कि जैसा व्यवहार महिला ने किया वैसा उन्होंने अपने 34 साल के करियर में कभी नहीं देखा है। 

घटना के बाद महिला के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी और लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान उसे हिरासत में ले लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed