{"_id":"5dc378f68ebc3e5b116f7db8","slug":"woman-who-showed-finger-to-donald-trump-won-the-local-election-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: ट्रंप को अंगुली दिखाने वाली महिला ने जीत लिया चुनाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: ट्रंप को अंगुली दिखाने वाली महिला ने जीत लिया चुनाव
Thu, 07 Nov 2019 07:22 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 07 Nov 2019 07:22 AM IST
विज्ञापन
Julie Briskman
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को अंगुली दिखाने वाली महिला ने वर्जीनिया स्थानीय कार्यालय चुनाव में जीत दर्ज की हैं। जूली ब्रिस्कमैन, वर्ष 2017 में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के गुजरते काफिले को अंगुली दिखाने को लेकर अचानक से सुर्खियों में आ गई थीं। यह तस्वीर एएफपी ने ली थी और देखते-देखते वह पूरी दुनिया में वायरल हो गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने राज्य चुनाव में लाउडाउन काउंटी बोर्ड ऑफ सुपरवाइजर की सीट पर ट्रंप की पार्टी के उम्मीदवार को हरा दिया। दो बच्चों की एकल अभिभावक जूली को वायरल हुई इस तस्वीर की वजह से 2017 में यूनाइटेड स्टेट्स गवर्नमेंट में मार्केटिंग ऐनालिस्ट के पद वाली नौकरी से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
52 वर्षीय जूली ने बताया कि लेकिन, इस वजह से उनके लिए ‘बहुत सारे दरवाजे’ खुल भी गए, जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी की टिकट पर स्थानीय कार्यालय चुनाव लड़ने का निमंत्रण भी शामिल था। जूली ने डेमोक्रेट पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जिस ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार सुजैन वोल्प को हराया। जूली ने कहा कि कैम्पेन के दौरान उन्होंने केवल शिक्षा, महिलाओं के अधिकार, परिवहन और पर्यावरण के मुद्दे पर नागरिकों से बात की और कभी भी उन्होंने 2017 की घटना का जिक्र नहीं किया। नतीजा अब सभी के सामने है।
विज्ञापन