फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Woman TV journalist body recovered from lake in Dhaka Bangladesh news in hindi

Bangladesh: ढाका की झील में मिला महिला पत्रकार का शव, मरने से पहले दोस्त के लिए लिखा पोस्ट, होने वाला था तलाक

Wed, 28 Aug 2024 02:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 28 Aug 2024 02:32 PM IST
सार

इंस्पेक्टर बच्चू मिया ने बताया कि शव को मुर्दाघर में रखा गया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने इस हत्या को राजनीतिक रुख देते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर एक और क्रूर हमला बताया।

विज्ञापन
Woman TV journalist body recovered from lake in Dhaka Bangladesh news in hindi
सारा रहनुमा। - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश में ढाका की एक झील में 32 वर्षीय महिला टीवी पत्रकार का शव मिला। मृतक की पहचान सारा रहनुमा के तौर पर की गई है। उनका शव ढाका के हातिरझील झील में तैरता हुआ पाया गया। ढाका मेडिकल कॉलेज-अस्पताल (डीएमसीएच) पुलिस आउटपोस्ट के प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू मिया ने झील से शव मिलने की पुष्टि की। राहगीरों ने शव को झील से बाहर निकाला और उसे डीएमसीएच ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत रात के दो बजे ही हो गई थी। सारा ने मरने से पहले अपने दोस्त के लिए एक सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखा था। मृतक के पति ने बताया कि उनका जल्द तलाक होने वाला था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने झील से निकाला शव
सारा रहनुमा के शव को अस्पताल में पहुंचाने वाले सागर ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "मैंने हातिरझील झील में एक शव को तैरता हुआ देखा। बाद में उसे ढाका मेडिकल कॉलेज-अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।" मरने से पहले सारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फहीम फैजल नाम के व्यक्ति को टैग किया था। 
विज्ञापन


पोस्ट में सारा ने लिखा, "आपके जैसा दोस्त पाकर अच्छा लगा। भगवान हमेशा आपका ध्यान रखे। आशा करती हूं कि आप अपने सपनों को जल्द पूरा करेंगे। मुझे मालूम है कि हमने बहुत सारी चीजों की योजना बनाई हैं। उसे पूरा न कर पाने के लिए माफी मांगती हूं। भगवान आपको जीवन के हर पहलू में आशीर्वाद दें।" इससे पहले एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, "मौत के समान जीवन जीने से मरना बेहतर है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बच्चू मिया ने बताया कि शव को मुर्दाघर में रखा गया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने इस हत्या को राजनीतिक रुख देते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर एक और क्रूर हमला बताया। 


पति से होने वाला था तलाक
घटना वाले दिन सारा रहनुमा घर से काम के लिए तो निकली, लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। उनके पति सैयद शुव्रो को रात के तीन बजे बताया गया कि सारा ने हातिरझील झील में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। शुव्रो ने बताया कि सारा उनसे अलग होकर खुश थी और वह दोनों जल्द ही तलाक के लिए काजी ऑफिस जाने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed