फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Electrical Box Blast in Peru Woman Falls Into Sidewalk, Suffer Injuries After Electrical Explosion Watch Video

Video: फुटपाथ से गुजर रहे थे लोग, तभी अचानक भूमिगत बिजली बॉक्स में हुआ जोरदार धमाका; गड्ढे में जा गिरी महिला

Sat, 07 Dec 2024 09:09 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लीमा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लीमा Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 07 Dec 2024 09:09 AM IST
सार

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि लोग शांति से फुटपाथ से गुजर रहे हैं। तभी एक महिला वहां से गुजरती है और उसी समय भूमिगत बिजली के बॉक्स में जोरदार धमाका होता है।

विज्ञापन
Electrical Box Blast in Peru Woman Falls Into Sidewalk, Suffer Injuries After Electrical Explosion Watch Video
पेरू में चौंकाने वाली घटना - फोटो : एक्स

विस्तार

पेरू में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पांच दिसंबर को रोज की तरह लोग एक फुटपाथ से होकर गुजर रहे थे, तभी कुछ ऐसा हुआ कि हलचल मच गई। दरअसल, यहां अचानक से भूमिगत बिजली के बॉक्स में जोरदार धमाका हुआ, जिससे एक महिला सड़क पर बने गड्ढे में गिर गई। महिला को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


लोग शांति से फुटपाथ से गुजर रहे थे, तभी...
इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि लोग शांति से फुटपाथ से गुजर रहे हैं। तभी एक महिला वहां से गुजरती है और उसी समय भूमिगत बिजली के बॉक्स में जोरदार धमाका होता है। यह विस्फोट इतना तेज था कि सड़क पर एक गहरा गड्ढा बन गया और उसे बचने का कोई समय नहीं मिला। जिससे सड़क पर बने गड्ढे में वह गिर गई। हालांकि, वहां मौजूद सेना के एक जवान, जो गश्त कर रहा था, तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचा और उन्हें बचा लिया। मगर इस धमाके के कारण महिला को काफी गंभीर चोटें आई हैं। 
विज्ञापन

 


महिला को भेजा गया अस्पताल
स्थानीय पुलिस और सेना के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। यह घटना पेरू के लिए एक चेतावनी बन गई है, जहां ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपायों और बेहतर निर्माण कार्य की आवश्यकता है। फिलहाल, मामले की आगे की जांच जारी है।


केबल की मरम्मत का चल रहा था काम
अधिकारियों का मानना है कि इस धमाके के पीछे केबल की मरम्मत का काम था। इसके कारण बिजली की आपूर्ति में हुई वृद्धि की वजह से विस्फोट हुआ। हालांकि, बुनियादी ढांचे से जुड़े ऊर्जा प्रदाता प्लस एनर्जिया ने ऐसी किसी भी जिम्मेदारी से इनकार किया है।

टीआरटी वर्ल्ड के अनुसार, महिला को चोटें आई हैं, लेकिन कथित तौर पर उनकी हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सा सहायता दी जा रही है। विस्फोट के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed