{"_id":"60737b9e8ebc3e8d1772357e","slug":"woman-hit-new-york-judge-by-a-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : हैरी पॉटर होने का दावा कर रही महिला ने कार से न्यूयॉर्क के जज को उड़ाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : हैरी पॉटर होने का दावा कर रही महिला ने कार से न्यूयॉर्क के जज को उड़ाया
Mon, 12 Apr 2021 04:14 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी , बोका रैटन।
एजेंसी , बोका रैटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 12 Apr 2021 04:14 AM IST
सार
- बोका रैटन पुलिस ने कहा है कि स्नेप बेतरतीब ढंग से कार चला रही थी। जज को कुचलने के बाद उसने बच्चे को टक्कर मार दी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैरी पॉटर होने का दावा कर रही फ्लोरिडा की एक महिला ने हिट एंड रन मामले में न्यूयॉर्क की संघीय न्यायाधीश को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। उसके बाद भागने के चक्कर में कार को फुटपाथ पर मोड़ने के दौरान महिला ने 6 वर्षीय एक लड़के को भी कुचल दिया, जो घायल है।
विज्ञापन
जिला जज 75 वर्षीया सैंड्रा फ्यूरस्टेन की मौत के मामले में 23 वर्षीय नस्तासिया स्नेप पर हत्या और गुंडागर्दी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बच्चे एंथनी ऑवचिनिकोव को अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी हालत का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
बोका रैटन पुलिस ने कहा है कि स्नेप बेतरतीब ढंग से कार चला रही थी। जज को कुचलने के बाद उसने बच्चे को टक्कर मार दी और पड़ोस के डिलरे समुद्र तट पर चली गई। वहां वह पुलिस को अकड़ दिखाती रही, लेकिन पुलिस उसे कार से बाहर निकालने में सफल रही।
विज्ञापन