{"_id":"6208aa207fbbe967b10bcbcc","slug":"woman-hair-ripped-from-scalp-in-racially-aggravated-attack-in-london-police-seek-information-on-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन में नस्लीय हमला: बस से उतरते वक्त महिला के बाल खींचकर जमीन पर घसीटा, फिर मुक्का से किया वार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लंदन में नस्लीय हमला: बस से उतरते वक्त महिला के बाल खींचकर जमीन पर घसीटा, फिर मुक्का से किया वार, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 13 Feb 2022 12:20 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:20 PM IST
सार
पूरी दुनिया में नस्लीय भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने के बावजूद हिंसा की घटनाएं कम नहीं हो पा रही हैं। ताजा मामला ब्रिटेन का है जहां एक महिला पर नस्लीय हमला किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक हैरान कर देने वाली नस्लीय घटना सामने आई है जहां एक अज्ञात शख्स ने बस से उतरते वक्त एक महिला के बाल खींचकर जमीन पर घसीट दिया फिर उसपर खूब मुक्के बरसाए। पुलिस ने हमलावर की जानकारी प्राप्त करने के लिए अज्ञात व्यक्ति की तस्वीर जारी की है। वहीं पुलिस की एक टीम शख्स की तलाशी में जुट गई है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाहर हुई घटना
यह घटना 18 दिसंबर, 2021 को दक्षिण लंदन के ईस्ट क्रॉयडन रेलवे स्टेशन के बाहर हुई थी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता जब बस नंबर 119 से उतर रही थी उसी समय उस पर हमला किया गया था। महिला के अनुसार आरोपी ने उसके बालों को इस बेरहमी से खींचा था कि उसकी खोपड़ी का एक हिस्सा फट गया था। गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध ने महिला के सिर के पिछले हिस्से में घूंसा भी मारा, जिससे वह गिर गई। फिर उसे जमीन पर घसीटा गया। हमले में पीड़िता को चेहरे पर चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन
नस्लीय हमला से इनकार नहीं कर सकते: पुलिस
डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल बेकी ह्यूजेस ने कहा कि यह पूरी तरह से अकारण हमला था जो पीड़िता के जमीन पर लेटे रहने तक जारी रहा। हिंसक अपराध से निपटना, विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ, हमारी मुख्य प्राथमिकता बनी हुई है। पुलिस के अनुसार नस्लीय घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन