फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Woman becomes Pregnant while already Pregnant gives birth two children together but not Twins

Superfetation: पांच दिन के अंतर से गर्भ में आए दो बच्चे, साथ जन्मे...पर जुड़वां नहीं

Thu, 02 Jun 2022 05:27 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, ऑस्टिन।
एजेंसी, ऑस्टिन। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 02 Jun 2022 05:27 AM IST
सार

अमेरिका के टेक्सास की रहने वालीं 25 साल की कारा विनहोल्ड ने पांच दिन में दो बार गर्भधारण किया।

विज्ञापन
Woman becomes Pregnant while already Pregnant gives birth two children together but not Twins
बच्चों के साथ कारा विनहोल्ड। - फोटो : एजेंसी

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली एक महिला ने दो बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। खास बात यह है कि दोनों बच्चे पांच दिन के अंतर से गर्भ में आए। इसके बावजूद दोनों बच्चों को जुड़वां नहीं कहा जाएगा। मेडिकल विज्ञान की भाषा में इस अत्यंत विरले स्थिति को सुपरफीटेशन कहा जाता है। पूरी दुनिया में इस तरह के महज दर्जनभर मामले अब तक सामने आए हैं।

विज्ञापन


अमेरिका के टेक्सास की रहने वालीं 25 साल की कारा विनहोल्ड ने पांच दिन में दो बार गर्भधारण किया। कारा के मुताबिक, उन्होंने परीक्षण कराया तो गर्भवती होने का पता चला। डॉक्टरों ने बताया कि वह पहले से ही गर्भवती हैं और पहला बच्चा पांच दिन पहले ही गर्भ में आया है। साथ ही, डॉक्टरों ने बताया कि दोनों बच्चे भले ही एक साथ जन्म लेंगे, लेकिन उन्हें जुड़वां नहीं कहा जा सकेगा। यानी यह सुपरफीटेशन की घटना है।
विज्ञापन


यह है सुपरफीटेशन
पहले से ही भ्रूण शुरू होने के बाद गर्भवती महिला के गर्भ में एक और बच्चा आ जाए तो उसे सुपरफीटेशन कहते हैं। कुछ दिन या हफ्ते बाद गर्भवती होने पर उसे पहली से अलग गर्भावस्था माना जाता है। यानी उन बच्चों को जुड़वां नहीं कहा जा सकता। सामान्य तौर पर गर्भधारण करने के बाद शरीर में हार्मोन संबंधी बदलाव होने से महिला के गर्भाशय से अंडे निकलना बंद होने से उसके फिर गर्भवती होने की संभावना नहीं रह जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जैसी शक्ल
कारा ने बताया, सेल्सन और सेडन नामक उनके दोनों बेटे बिल्कुल एक जैसे दिखते हैं। ऐसे में लोग अक्सर पूछते हैं कि दोनों जुड़वां हैं क्या। हालांकि हम उन्हें जुड़वां नहीं कहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed