फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   With eye on Indian Ocean China and Pakistan kick off naval air drills to jointly deal with maritime threats

Sea Guardians-2: चीन और पाकिस्तान की सेना ने शुरू किया समुद्री और हवाई अभ्यास, निगाहें हिंद महासागर पर

Sun, 10 Jul 2022 09:19 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 10 Jul 2022 09:19 PM IST
सार

पीएलए नेवी के प्रवक्ता कैप्टन लियू वेन्शेंग ने एक बयान में कहा, "पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की नौसेना और पाकिस्तान की नौसेना जुलाई के मध्य में शंघाई से दूर समुद्री और हवाई क्षेत्रों में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास करेंगे।" 

विज्ञापन
With eye on Indian Ocean China and Pakistan kick off naval air drills to jointly deal with maritime threats
चीन और पाकिस्तान

विस्तार

हिंद महासागर में नौसेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ाने के लिए चीन और पाकिस्तान ने समुद्री सुरक्षा खतरों से संयुक्त रूप से निपटने के लिए अपने नए उच्च तकनीक वाले नौसैनिक जहाजों और लड़ाकू विमानों को तैनात करके रविवार को शंघाई तट पर 'सी गार्जियन-2' अभ्यास शुरू किया। 
विज्ञापन


पीएलए नेवी के प्रवक्ता कैप्टन लियू वेन्शेंग ने एक बयान में कहा, "पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की नौसेना और पाकिस्तान की नौसेना जुलाई के मध्य में शंघाई से दूर समुद्री और हवाई क्षेत्रों में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास करेंगे।" 
विज्ञापन


आधिकारिक मीडिया ने जानकारी दी कि दोनों नौसेनाओं ने रविवार को समुद्री रक्षा अभ्यास के दूसरे संस्करण का उद्घाटन समारोह आयोजित किया।

लियू ने कहा, "अभ्यास एक वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार सामान्य व्यवस्था है और यह किसी तीसरे पक्ष को लक्षित करने के उद्देश्य से नहीं है।"

राज्य संचालित ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, "पीएलए ईस्टर्न थिएटर कमांड नेवी ने फ्रिगेट जियांगटन, कार्वेट शुओझोउ, आपूर्ति जहाज कियानदाओहू, एक पनडुब्बी, एक प्रारंभिक चेतावनी विमान, दो लड़ाकू विमान और एक हेलीकॉप्टर को ड्रिल के लिए भेजा जबकि पाकिस्तानी नौसेना का युद्धपोत तैमूर अभ्यास में शामिल हुआ।"
विज्ञापन
विज्ञापन


तैमूर, चीन द्वारा निर्मित चार शक्तिशाली युद्धपोतों में से दूसरा है। इसे 23 जून को शंघाई में पाकिस्तानी नौसेना को दिया गया था। तुगरिल में युद्धपोत 054ए/पी-क्लास जनवरी में पाकिस्तान नौसेना के बेड़े में शामिल किया।

लियू ने कहा, "समुद्री सुरक्षा खतरों से संयुक्त रूप से निपटने" की थीम वाले इस अभ्यास में समुद्री लक्ष्यों के खिलाफ संयुक्त हमले, संयुक्त सामरिक युद्धाभ्यास, संयुक्त पनडुब्बी रोधी युद्ध और क्षतिग्रस्त जहाजों के लिए संयुक्त समर्थन सहित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में शामिल होंगे।


लियू ने कहा कि अभ्यास का लक्ष्य रक्षा सहयोग बढ़ाना, पेशेवर और तकनीकी आदान-प्रदान करना, दोनों देशों और दोनों नौसेनाओं के बीच पारंपरिक दोस्ती को गहरा करना और चीन और पाकिस्तान के बीच हर मौसम में रणनीतिक सहकारी साझेदारी के विकास को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed