फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Wisconsin School Shooting USA News Updates casualties rescue news in hindi

Wisconsin School Shooting: अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी से बच्चों समेत तीन की मौत; विस्कॉन्सिन की घटना, कई घायल

Tue, 17 Dec 2024 12:01 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 17 Dec 2024 12:01 AM IST
सार

मैडिसन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया और कहा कि मामले की जांच जारी है। पहले गोलीबारी में पांच लोगों के मारे जारे की बात कही जा रही थी, बाद में पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की।

विज्ञापन
Wisconsin School Shooting USA News Updates casualties rescue news in hindi
गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

विस्कॉन्सिन के एक ईसाई स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस ने पुष्टि की है कि सोमवार को मैडिसन के एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी हुई। मैडिसन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया और कहा कि मामले की जांच जारी है। पहले गोलीबारी में पांच लोगों के मारे जारे की बात कही जा रही थी, बाद में पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की।

विज्ञापन


लगभग 400 छात्रों का स्कूल
स्थानीय पुलिस ने लोगों से इलाका खाली करने की अपील भी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर सहित पांच लोग मारे गए। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। गोलीबारी में पांच लोग घायल भी हुए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्राइवेट स्कूल में किंडरगार्टन से लेकर 12वीं कक्षा तक के लगभग 400 छात्र पढ़ते हैं।
विज्ञापन


किशोर शूटर समेत पांच की मौत, पांच घायल
मैडिसन पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया पर जारी बयान के मुताबिक पुलिस प्रमुख शॉन बार्न्स ने बताया कि गोलीबारी की वारदात में कम से कम पांच लोग मारे गए, जिनमें संदिग्ध शूटर भी शामिल है। हमलावर एक किशोर है। पुलिस अधिकारियों के स्कूल पहुंचने पर किशोर शूटर  मृत पाया गया। बार्न्स ने कहा कि राहत और बचाव कार्य के दौरान पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलीबारी के कारणों का खुलासा नहीं
घटनास्थल से पोस्ट की गई वीडियो में पुलिस के अलावा एंबुलेंस और अग्निशमन दल के वाहनों को देखा गया। आपातकालीन राहत दल के कर्मी भी बड़ी संख्या में दिखे। गोलीबारी के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है।


अमेरिकी स्कूलों में गोलीबारी की वारदात बढ़ी
गौरतलब है कि अमेरिका में बंदूक नियंत्रण  प्रमुख चुनौती बनकर उभरा है। स्कूल में होने वाली गोलीबारी के कारण बच्चों की सुरक्षा प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बन गया है। स्कूल शूटिंग डेटाबेस वेबसाइट के मुताबिक हाल के वर्षों में स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ी हैं। इस साल अब तक 322 घटनाओं की सूचना मिली है। ये 1966 के बाद दूसरी सबसे अधिक संख्या है। पिछले साल 349 मामले सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed