{"_id":"66cbc0baa5cda8274a051683","slug":"will-support-india-to-host-the-second-peace-conference-zelensky-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन: 'दूसरे शांति सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत का समर्थन', जेलेंस्की बोले- PM मोदी के साथ चर्चा की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूक्रेन: 'दूसरे शांति सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत का समर्थन', जेलेंस्की बोले- PM मोदी के साथ चर्चा की
Mon, 26 Aug 2024 05:09 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Mon, 26 Aug 2024 05:09 AM IST
सार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दूसरे शांति सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत का समर्थन करने की बात कही है। जेलेंस्की ने कहा कि मैंने इसको लेकर पीएम मोदी से बात की थी।
विज्ञापन
आप पुतिन को रोक सकते हैं- भारत पर जेलेंस्की ने जताया विश्वास
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पर साझा की गई भारतीय पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि शांति पर दूसरे शिखर सम्मेलन के संबंध में सऊदी अरब, कतर, तुर्की व स्विट्जरलैंड के साथ बातचीत चल रही है।
जेलेंस्की ने कहा, मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि हम शांति पर दूसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत का समर्थन करेंगे। भारत के जरिये यूक्रेन को वैश्विक दक्षिण (विकासशील) देशों में से एक मेजबान मिलने की उम्मीद है। हालांकि, मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं और यह केवल भारत पर ही लागू नहीं होता, बल्कि किसी भी देश पर लागू होता है जो दूसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी के बारे में सकारात्मक होगा। हम ऐसे देश में शांति शिखर सम्मेलन आयोजित नहीं कर पाएंगे, जो अब तक शांति शिखर सम्मेलन के बयान में शामिल नहीं हुआ है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को पीएम मोदी के साथ बैठक के दौरान बयान व पिछले शांति शिखर सम्मेलन के सभी बिंदुओं पर चर्चा की। बता दें कि भारतीय प्रतिनिधि ने शांति सम्मेलन में हिस्सा तो लिया था, लेकिन साझा बयान पर यह कहते हुए हस्ताक्षर नहीं किया था कि युद्ध का समाधान यूक्रेन व रूस के बीच बातचीत से ही संभव है।