फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Will meet fair amount of people from Capitol Hill: Sam Pitroda gives details of Rahul Gandhi's US trip

Congress: 'लोगों ने सुनिश्चित किया BJP को 400 सीट न मिलें', सैम पित्रोदा बोले- 2024 का चुनाव नहीं था निष्पक्ष

Tue, 10 Sep 2024 08:24 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 10 Sep 2024 08:24 AM IST
सार

भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने 2024 में हुए लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि 2024 का आम चुनाव निष्पक्ष नहीं था, भारत के लोगों ने सुनिश्चित किया कि भाजपा को 400 सीटें न मिलें। 

विज्ञापन
Will meet fair amount of people from Capitol Hill: Sam Pitroda gives details of Rahul Gandhi's US trip
2024 का आम चुनाव नहीं था निष्पक्ष- सैम पित्रोदा - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ अमेरिका के दौरे पर मौजूद भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने 2024 में हुए लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि 2024 का आम चुनाव निष्पक्ष नहीं था, भारत के लोगों ने सुनिश्चित किया कि भाजपा को 400 सीटें न मिलें। पित्रोदा ने कहा कि उनका मानना है कि लोगों ने लोकतंत्र के लिए वोट दिया है। उन्होंने कहा, मैं उन लोगों में से हूं जो दृढ़ता से मानते हैं कि चुनाव वास्तव में निष्पक्ष नहीं थे। उन्होंने आगे कहा कि चुनावों के दौरान भारत के लोग संविधान के लिए चिंतित थे।
विज्ञापन


ईवीएम से निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं
भारत में चुनावों से जुड़े एक सवाल पर सैम पित्रोदा ने कहा, मतदाताओं ने लोकतंत्र के लिए वोट डाले। भारत के लोगों ने सुनिश्चित किया कि भाजपा को 400 से अधिक सीटें न मिलें। हालांकि, चुनाव निष्पक्ष नहीं थे...दुर्भाग्य से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की प्रक्रिया, संपूर्ण लॉजिस्टिक्स और क्या गलत हो सकता है? इसके साथ कैसे हेरफेर की जा सकती है। इस संबंध में बहुत कम जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। कोई कुछ भी कहे, लेकिन ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे माहौल में जहां कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए, संस्थाओं पर कब्ज़ा कर लिया गया...निष्पक्ष चुनाव करवाना मुश्किल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सैम पित्रोदा ने बताया- भारत कब लौटेंगे राहुल गांधी
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने बताया कि राहुल गांधी तीन दिनों के लिए अमेरिका में हैं। पहले दिन डलास में थे। आज हम वॉशिंगटन और वर्जीनिया में हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कुछ बैठकें कीं। जिन्हें हम व्यक्तिगत रूप से जानते हैं उनके साथ भी मुलाकात का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद राहुल ने जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत की। बुधवार को कैपिटल हिल में बैठकें प्रस्तावित हैं। अमेरिकी समयानुसार बुधवार रात ही राहुल वापस भारत रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed