बगदादी की बीवी ने जिहादी समूह आईएस के बारे में किए कई खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामिक स्टेट के मारे गए नेता अबु बकर अल-बगदादी की बीवी ने गत वर्ष पकड़े जाने के बाद जेहादी समूह के आंतरिक कामकाज के बारे में कई खुलासे किए हैं। तुर्की के एक अधिकारी ने बताया कि बगदादी की बीवी ने अपनी पहचान रानिया महमूद के तौर पर की थी, जबकि उसका वास्तविक नाम असमा फावजी मुहम्मद अल-कुब्यासी है।
महिला को दो जून, 2018 को सीरिया की सीमा के पास हताय प्रांत में गिरफ्तार किया गया था। महिला को 10 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसमें लीला जबीर नाम की बगदादी की बेटी भी शामिल थी।
अधिकारी ने बताया कि इराकी अधिकारियों द्वारा दिए गए बगदादी के डीएनए नमूने से उनके पारिवारिक सदस्य होने की पुष्टि की गई। उन्होंने बताया कि ‘बगदादी की बीवी की पहचान हो जाने के बाद उसने हमें बगदादी और आईएसआईएस के आंतरिक कामकाज के बारे में बहुत सारी जानकारी दी।’
राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने बुधवार को पहली बार खुलासा किया था कि ‘उसे हिरासत में लिया गया है। हम उन चीजों की पुष्टि करने में सफल हुए, जो हमें पहले से पता थीं। हमें नई जानकारियां भी प्राप्त हुई, जिससे अन्य जगह कई गिरफ्तारियां हुईं।’ उन्होंने तुर्की द्वारा बगदादी की बहन और बहनोई को भी पकड़े जाने की भी पुष्टि की।’
बता दें कि, आईएस नेता अल-बगदादी को तुर्की से लगी सीमा के उत्तर-पश्चिमी सीरिया के इदलिब प्रांत में कुर्द लड़ाकों की मदद से किए गए अमेरिकी विशेष बलों की कार्रवाई में मारा गया।
अमेरिका के मुताबिक, बगदादी अपने ठिकाने के सुरंग में भाग गया, जो उसे मौत की मुंह में ले गया। सुरंग के अंदर विस्फोट में बगदादी और उसके दो बच्चों की मौत हो गई।यह कार्रवाई कुर्द आतंकवादियों के खिलाफ तुर्की सैन्य हमले के मद्देनजर हुई, जो आईएस के खिलाफ लड़ाई में पश्चिम देशों का करीबी सहयोगी रहा है, लेकिन अंकारा इसे आतंकवादियों के रूप में देखता है।
जाबांज कुत्ता ‘कोनन’ जल्द ही आएगा व्हाइट हाउस : ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को लूसियाना में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ‘उत्तर पश्चिम सीरिया में इस्लामिक स्टेट के नेता अबू बकर अल-बगदादी पर हमले के दौरान अमेरिकी कमांडो की मदद करने वाले‘ सबसे बड़े नायक’ जाबांज कुत्ते ‘कोनन’ को जल्दी ही व्हाइट हाउस लाया जाएगा।’
सैन्य काम करने वाले इस कुत्ते ने अमेरिकी सैन्य बलों के साथ दुनिया के सबसे वांछित आतंकवादी का एक सुरंग में पीछा किया था। बगदादी के यहां छापे के तुरंत बाद ट्रंप और पेंटागन दोनों ने कुत्ते की तस्वीरें जारी कीं थीं।