Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   why people are calling new york lawmaker jordan wright a lizard or alien and what he said in response

अमेरिका: विधायक को कोई छिपकली तो कोई एलियन क्यों बताने लगा? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस; अब नेता ने दिया जवाब

Mon, 23 Nov 2026 10:54 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 23 Nov 2026 10:54 AM IST
सार

न्यूयॉर्क के एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अजीब बहस छिड़ गई। कोई उन्हें छिपकली बता रहा है तो कोई एलियन। आखिर उनकी आंखों में ऐसा क्या दिखा कि लोग इंसान होने पर ही सवाल उठाने लगे? अब विधायक ने खुद इन दावों पर जवाब दिया है। पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
why people are calling new york lawmaker jordan wright a lizard or alien and what he said in response
जॉर्डन राइट - फोटो : एक्स/आरटी

विस्तार

न्यूयॉर्क में एक नेता को लेकर अजीब विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें छिपकली जैसा जीव बता दिया। इसकी वजह उनका एक वीडियो है। इसमें उनकी आंखों की हरकत देखकर लोगों ने साजिश की थ्योरी फैलानी शुरू कर दी। अब नेता ने इन आरोपों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह साफ तौर पर एक इंसान हैं। उनके काम से भी उनकी इंसानियत साबित होती है।
विज्ञापन


यह मामला शुक्रवार का है। उस दिन न्यूयॉर्क के सिटी हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी। इसमें राइकर्स आइलैंड जेल को बंद करने की योजना पर बात हो रही थी। इस दौरान न्यूयॉर्क के 70वें विधानसभा क्षेत्र से डेमोक्रेटिक पार्टी के विधायक जॉर्डन राइट (32 वर्षीय) भीड़ में खड़े थे। वह हार्लेम इलाके का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन


साजिश की थ्योरी फैलाने वाले लोगों ने इसी कार्यक्रम का वीडियो देखा। इसमें राइट पहले हल्का मुस्कुराते दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने पलकें झपकाईं। फिर उनकी आंखें ऊपर की ओर घूम गईं। उस समय मेयर जोहरान ममदानी पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो देखकर लोगों ने क्या दावा किया?
सोशल मीडिया पर एक साजिश की थ्योरी फैलाने वाले व्यक्ति ने राइट का वीडियो साझा किया। उसने कहा, 'छिपकलियां इसी तरह पलकें झपकाती हैं। मुझे पूरा यकीन है कि 'मेन इन ब्लैक' वाले एलियन सचमुच हमारे बीच इंसानों के भेष में घूम रहे हैं। वे सबके सामने मौजूद हैं, लेकिन किसी को दिखाई नहीं देते'। इस वीडियो के बाद राइट को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाने लगे। कुछ लोगों ने उन्हें इंसान के भेष में छिपकली जैसा जीव बताया।

जॉर्डन राइट ने क्या जवाब दिया?
राइट ने एक अखबार को दिए बयान में इन दावों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके विधायक के तौर पर किए गए काम से साफ है कि वह इंसान हैं। राइट ने कहा, 'मुझे बिल्कुल पता नहीं कि उस वीडियो में क्या हो रहा था। मैं सचमुच नहीं जानता'।

उन्होंने आगे कहा, 'जाहिर है कि मैं एक इंसान हूं। मेरी इंसानियत मेरे कानून बनाने के काम से दिखाई देती है। उदाहरण के लिए, मैंने हार्लेम में वी एक्ट एनवायरनमेंटल जस्टिस सेंटर के लिए 40 लाख डॉलर दिलाए हैं। मैं किसी छिपकली या एलियन के बारे में कुछ नहीं कह सकता'। 

ये भी पढ़ें: अमेरिका: 'मिनेसोटा पर कब्जा कर लिया, 95% लोग सरकारी मदद पर निर्भर', सोमाली समुदाय पर ट्रंप का आरोप; क्या कहा?

दरअसल, राइट ने इस केंद्र के लिए 40 लाख डॉलर की राशि दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। यह रकम राज्य की विकास परियोजनाओं के लिए तय बजट से दी गई है। यह केंद्र पश्चिमी हार्लेम में बनाया जा रहा है। इसका निर्माण अभी जारी है।

कौन हैं जॉर्डन राइट?
राइट मैनहट्टन डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष कीथ एलटी राइट के बेटे हैं। वह मौजूदा विधायक हैं। नवंबर में हुए चुनाव में उन्होंने दोबारा जीत दर्ज की। इसके साथ ही वह 70वें विधानसभा क्षेत्र के विधायक बने रहे। इस क्षेत्र में मैनहट्टनविल, हैमिल्टन हाइट्स का कुछ हिस्सा और मध्य हार्लेम का ज्यादातर इलाका शामिल है।

जून में डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर हुए चुनाव में राइट ने डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट कॉनराड ब्लैकबर्न को हराया था। इसके बाद आम चुनाव में उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतरा। ऐसे में उन्होंने बिना मुकाबले जीत दर्ज की। 

राइकर्स आइलैंड जेल को लेकर क्या योजना बनी है?
शुक्रवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेयर जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क की जेलों में कैदियों की संख्या घटाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में कैदियों की संख्या 2,500 तक कम की जाएगी। उन्होंने राइकर्स आइलैंड जेल को 2032 तक बंद करने की बड़ी योजना भी पेश की।


हालांकि, इस योजना के लिए नगर परिषद की मंजूरी जरूरी होगी। इसके तहत जेल बंद करने की समयसीमा पांच साल आगे बढ़ाई जाएगी। योजना के मुताबिक, 2032 तक जेलों का पूरा नेटवर्क बंद कर दिया जाएगा। तब तक छोटी जेलों का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।

छिपकली बताने की साजिश की थ्योरी कहां से आई?
राजनेताओं के गुप्त रूप से छिपकली जैसे जीव होने की साजिश की थ्योरी नई नहीं है। 20वीं सदी में इसे साजिश की कहानियों पर यकीन करने वाले लोगों ने लोकप्रिय बनाया था। इस तरह की कहानियां लेखक रॉबर्ट ई. हॉवर्ड की 'कॉनन द बार्बेरियन' कहानियों में भी मिलती हैं। इनमें छिपकली जैसे इंसानों को लोगों के दिमाग पर नियंत्रण करते दिखाया गया है। यह थ्योरी आज भी इंटरनेट पर फैल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed