फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Why is this couple planning marriage on the South Pole?

ये जोड़ा दक्षिणी ध्रुव पर क्यों शादी रचा रहा है

Sun, 16 Jul 2017 04:16 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Sun, 16 Jul 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
 Why is this couple planning marriage on the South Pole?
टॉम सिल्वेस्टर और जूली बॉम
ध्रुवों पर काम करने वाले दो गाइड्स ऐसा पहला जोड़ा बनने जा रहे हैं। जो ब्रिटिश आर्कटिक टेरीटरी (बीएटी) में शादी रचाएंगे। टॉम सिल्वेस्टर और जूली बॉम अंटाकर्टिक प्रायद्वीप के पश्चिम में एडिलेड आइलैंड पर स्थित रॉदेरा रिसर्च स्टेशन पर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी का समारोह स्टेशन लीडर और बैट के मजिस्ट्रेट पॉल सैमवेज़ की अध्यक्षता में आयोजित होगा और क़ानूनी रूप से बाध्यकारी होगा।
विज्ञापन


दक्षिणी ध्रुव पर दुल्हन बनने जा रही जूली बॉम ने कहा "अंटार्कटिक पर शादी रचाना बहुत रोमांचक लग रहा है। इससे अच्छी कोई जगह नहीं हो सकती"। शेफ़ील्ड के रहनेवाले सिल्वेस्टर ने कहा "किसी ने मुझे सलाह दी कि हमें अंटार्कटिक पर शादी करनी चाहिए और मैंने इस विचार को ये कहकर ख़ारिज कर दिया कि ऐसा संभव ही नहीं है। लेकिन जब पता चला कि पॉल ऐसा करवा सकते हैं क्योंकि वो मजिस्ट्रेट हैं। तो मैं इसके लिए तुरंत तैयार हो गया"।
विज्ञापन


अंटार्कटिक में महिलाएं

जूली और टॉम पिछले 11 साल से साथ हैं और 20 लोगों की उस टीम का हिस्सा हैं। जो अंटार्कटिक की सर्दियों में स्टेशन की देखभाल करते हैं। वे लोग अनुभवी पर्वतारोही हैं और साल 2016 में ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे में काम करने के लिए उनका चयन किया गया था। ये टीम गहराई में वैज्ञानिक अनुसंधान में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के कार्यक्रमों में शैंपेन ब्रेकफ़ास्ट होगा। उसके बाद एक छोटा समारोह और फिर लाइव म्यूज़िक के साथ पार्टी। दूल्हे सिल्वेस्टर ने कहा "हम हमेशा एक सादे समारोह में शादी करना चाहते थे। लेकिन कभी ये सोचा नहीं था। कि हम धरती के सुदूरवर्ती इलाकों में से एक पर जाकर शादी रचाएंगे"।


टॉम की मां बारबरा और पिता पॉल इस शादी समारोह में मौजूद नहीं रहेंगे। लेकिन उनका कहना है कि ऐसी शादी के बारे में सोचकर वो बेहद रोमांचित हैं। ये शादी बीएटी सरकार में पंजीकृत होगी और ब्रिटेन में भी उसकी वैधता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed