फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Why are doctors and nurses fighting the Corona virus in Russia treated like enemies?

रूस में कोरोना वायरस से लड़ने वाले डॉक्टरों और नर्सों के साथ क्यों हो रहा है दुश्मनों जैसा सलूक?

Fri, 22 May 2020 02:10 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 22 May 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
Why are doctors and nurses fighting the Corona virus in Russia treated like enemies?
फाइल फोटो - फोटो : PTI
कोरोना वायरस संकट के दौरान जहां दुनियाभर के लगभग सभी देश अपने डॉक्टरों और नर्सों का हौसला बढ़ा रहे हैं और उन्हें धन्यवाद कर रहे हैं, वहीं रूस में नजारा बिलकुल अलग है। कोरोना काल में रूसी डॉक्टरों और नर्सों का हौसला बढ़ाने के लिए देश में प्रशासन और जनता की तरफ से कुछ भी नहीं किया जा रहा। बल्कि, तालियों के बजाय यहां डॉक्टरों और नर्सों को अविश्वास, कम वेतन और यहां तक कि लोगों की दुश्मनी तक का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मॉस्को के नेशनल मेडिकल रिसर्च सेंटर फॉर एंडोक्रिनोलॉजी अस्पताल के पास रहने वाले लोगों की शिकायत है कि जब कभी वो पूरे सुरक्षात्मक गियर पहने डॉक्टरों को इमारत से बाहर निकलते हुए देखते हैं, तो उन्हें डर लगता है कि मजदूरों को यह बीमारी उनके जरिए फैल सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि नेशनल मेडिकल रिसर्च सेंटर फॉर एंडोक्रिनोलॉजी, मॉस्को का वह अस्पताल है, जहां अब केवल कोरोना वायरस के रोगियों का इलाज किया जा रहा है। यहां काम करने वाले डॉ अलेक्जेंडर गडजीरा ने कहा, "हो सकता है कि अगर कोरोना वायरस बीमारी जब हर परिवार में होने लगेगी तब जाकर शायद लोगों को नजरिया बदलेगा।" डॉ अलेक्जेंडर गडजीरा इन दिनों लोगों के इलाज में कई घंटों तक काम कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों और नर्सों के साथ यहां हो रहे व्यवहार से वो दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के कारण रूस में डॉक्टरों और नर्सों पर दबाव काफी बढ़ गया है। घंटों लंबी शिफ्ट के बावजूद इन्हें सरकार और लोगों का साथ नहीं मिल रहा है। हालांकि, देश की मीडिया की तरफ से उनमें से कुछ लोगों को हीरो की तरह दिखाया जा रहा, लेकिन इनकी संख्या बहुत कम है। यहां के स्वास्थकर्मियों का कहना है कि वे वायरस के साथ उस सिस्टम से भी लड़ रहे हैं, जो उनका समर्थन करने में विफल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed