फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO sounds alarm on viral hepatitis infections claiming 3,500 lives every day

WHO: हेपेटाइटिस संक्रमण पर विश्व स्वास्थ्य संगठन का अलर्ट, दुनियाभर में प्रतिदिन हो रही 3500 लोगों की मौत

Tue, 09 Apr 2024 11:10 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 09 Apr 2024 11:10 PM IST
सार

WHO: 'डब्ल्यूएचओ 2024 ग्लोबल हेपेटाइटिस रिपोर्ट' में कहा गया है कि 187 देशों के नए आंकड़ों से पता चलता है कि वायरल हेपेटाइटिस से होने वाली मौतों की अनुमानित संख्या 2022 में 13 लाख हो गई, जो 2019 में 11 लाख थी।

विज्ञापन
WHO sounds alarm on viral hepatitis infections claiming 3,500 lives every day
hepatitis - फोटो : Social Media

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा कि हेपेटाइटिस संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। यह बीमारी प्रति वर्ष दुनियाभर में 13 लाख लोगों की मौते क लिए जिम्मेदार है। यह तपेदिक जैसी बीमारियों की श्रेणी में ही आती है, जो ज्यादातर संक्रामक मौतों का एक अन्य बड़ा कारण माना जाता है। 

विज्ञापन


'डब्ल्यूएचओ 2024 ग्लोबल हेपेटाइटिस रिपोर्ट' में कहा गया है कि 187 देशों के नए आंकड़ों से पता चलता है कि वायरल हेपेटाइटिस से होने वाली मौतों की अनुमानित संख्या 2022 में 13 लाख हो गई, जो 2019 में 11 लाख थी। इसमें से 83 फीसदी मौतें हेपेटाइटिस बी और 17 फीसदी हेपेटाइटिस सी की वजह से हुईं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हेपेटाइटिस बी और सी संक्रमण के कारण हर दिन दुनियाभर में 3,500 लोग मर रहे हैं। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने कहा, यह रिपोर्ट एक परेशान करने वाली तस्वीर पेश करती है। हेपेटाइटिस संक्रमण को रोकने में विश्व स्तर पर प्रगति हुई है, लेकिन इसके बावजूद मौतों की संख्या बढ़ रही हैं। हेपेटाइटिस से पीड़ित बहुत कम लोगों का निदान और उपचार किया जा रहा है। डब्ल्यूएचओ देशों को उनके निपटान में सभी साधनों का इस्तेमाल करने के लिए समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि अब निदान और उपचार के लिए बेहतर उपकरण उपलब्ध हैं और उनकी कीमतें भी घट रही हैं। लेकिन परीक्षण और उपचार कवरेज दरें नहीं बढ़ पाई हैं। लेकिन एजेंसी ने यह भी कहा कि अगर तत्काल तेज कार्रवाई की जाए तो 20230 तक डब्ल्यूएचओ उन्मूलन लक्ष्य तक पहुंचना संभव हो कता है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, विश्व स्वास्थ्य निकाय सभी देशों को हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे वो हर मौजूदा उपाय आजमा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed