फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO said Monkeypox outbreak still an international health emergency

WHO For Monkeypox : डब्ल्यूएचओ ने कहा- मंकीपॉक्स अभी भी एक अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल

Wed, 02 Nov 2022 12:07 AM IST
योगेश साहू एएनआई, जिनेवा।
एएनआई, जिनेवा। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 02 Nov 2022 12:07 AM IST
सार

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, क्षेत्रीय स्तर पर जोखिम अमेरिका में उच्च स्तर पर, यूरोपीय क्षेत्र में उच्च से मध्यम स्तर पर है। अब तक 100 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स के 70,000 से अधिक पुष्ट मामले सामने आए हैं। ज्यादातर मामले पुरुषों में सामने आए हैं।

विज्ञापन
WHO said Monkeypox outbreak still an international health emergency
मंकीपॉक्स - फोटो : istock

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा कि मंकीपॉक्स अभी भी इंटरनेशनल हेल्थ रेगुलेशन (आईएचआर) के उन मानदंडों को पूरा करता है जो सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) के लिए चिंता का विषय है।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा है कि आपातकालीन समिति ने स्वीकार किया कि पिछली बैठक के बाद से कई देशों में मंकीपॉक्स के प्रकोप की वैश्विक प्रतिक्रिया में कुछ प्रगति हुई है। इसमें व्यवहार संबंधी हस्तक्षेपों और टीकों की प्रभावशीलता से संबंधित जानकारी शामिल है। 
विज्ञापन


यह आईएचआर आपातकालीन समिति की तीसरी बैठक थी, जो गुरुवार को मंकीपॉक्स के बहु-देशीय प्रकोप के संबंध में आयोजित की गई थी। मंकीपॉक्स के बहु-देशीय प्रकोप पर आईएचआर आपातकालीन समिति की तीसरी बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुलाई गई थी। बैठक में 15 सदस्यों में से 11 और समिति के 9 सलाहकारों में से 6 ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने बैठक के दौरान अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में समिति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर मामलों में एक गिरावट को देखी है। हालांकि अमेरिका और अफ्रीका के क्षेत्रों में प्रगति उम्मीद से कम है। वहीं कुछ देशों में मामले बढ़ रहे हैं और कुछ में कम रिपोर्ट किए जा रहे हैं।

डब्ल्यूएचओ सचिवालय ने वैश्विक महामारी विज्ञान की स्थिति के साथ-साथ रोग के नैदानिक अभिव्यंजना और विकास को समझने में तेजी से विकसित हो रहे ज्ञान के बारे में समिति को बताया। सचिवालय ने उल्लेख किया कि इस वर्ष 23 जुलाई को पीएचईआईसी के निर्धारण के बाद से, कई और देशों ने सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र के माध्यम से ममाले सामने आने पर तुरंत स्थिति को संभालने के लिए नैदानिक उपाय किए हैं। इसी वजह से वैश्विक स्तर पर मामलों में कुछ हद तक गिरावट आ रही है।

बहरहाल, यह तस्वीर अभी मिलीजुली है। कुल मिलाकर डब्ल्यूएचओ सचिवालय की ओर से किए गए जोखिम मूल्यांकन का निष्कर्ष यह है कि 18 अक्तूबर 2022 तक मंकीपॉक्स वैश्विक स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जोखिम बना हुआ है।


डब्ल्यूएचओ के अनुसार, क्षेत्रीय स्तर पर जोखिम का अमेरिका में उच्च स्तर के रूप में, यूरोपीय क्षेत्र में उच्च से मध्यम स्तर तक, अफ्रीका, पूर्वी भूमध्यसागरीय और दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए मध्यम स्तर के रूप में मूल्यांकन किया गया है। जबकि पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में जोखिम निम्न स्तर पर बना हुआ है। अब तक 100 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स के 70,000 से अधिक पुष्ट मामले सामने आए हैं। ज्यादातर मामले पुरुषों में सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed