{"_id":"6323bab3fcd7ee6dbe26bb0a","slug":"who-said-end-of-coronavirus-pandemic-near-graph-of-deaths-from-corona-decreased-compared-to-march-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूएचओ : दुनिया में दिखने लगा है कोरोना का अंत, मार्च 2020 की तुलना में घटा कोरोना से मौतों का ग्राफ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डब्ल्यूएचओ : दुनिया में दिखने लगा है कोरोना का अंत, मार्च 2020 की तुलना में घटा कोरोना से मौतों का ग्राफ
Fri, 16 Sep 2022 05:22 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, जिनेवा।
एजेंसी, जिनेवा।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 16 Sep 2022 05:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : जी पाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना महामारी को लेकर कहा है कि अब दुनिया में इसका अंत दिखाई देने लगा है। मार्च 2020 की तुलना में अब लगभग सभी जगह कोरोना से होने वाली मौतों में कमी आने लगी है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख डॉ. टेड्रॉस अदनॉम गैब्रेयसस ने कहा, महामारी का असर कम होता दिख रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, वायरस अभी भी स्वरूप बदल रहा है। इसलिए लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा, आंकड़ों पर गौर करें तो महामारी का अंत करीब दिख रहा है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम इससे पहले कभी इससे बेहतर स्थिति में नहीं थे। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि इससे पूरी तरह से निश्चिंत हो जाएं।’
विज्ञापन
पूरी तरह निश्चिंत न हों
पूरी दुनिया में अब हालात बदल चुके हैं। पिछले डेढ़ साल के दौरान कोरोना से लड़ने के लिए कई टीके आ गए हैं। अमेरिका में यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने क्वारंटीन के नियम तक वापस ले लिए। लोगों ने मास्क उतार लिए हैं। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि पूरी तरह से निश्चिंत होकर घूमा जाए।
विज्ञापन
22% की गिरावट मौत के आंकड़े में
डब्ल्यूएचओ के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2020 के साथ पहली बार कोरोना से मौतों में इतने बड़े पैमाने पर कमी देखी गई है। हालांकि, इस वैश्विक संगठन ने आने वाली सर्दियों के सीजन से पहले इसी कोरोना के नए स्वरूप को लेकर चेतावनी भी जारी की है।