फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO praised Mumbai Dharavi model for controlling Corona

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना पर नियंत्रण के लिए मुंबई के धारावी मॉडल को सराहा

Sat, 11 Jul 2020 09:19 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 11 Jul 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
WHO praised Mumbai Dharavi model for controlling Corona
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिन पहले मुंबई के सबसे बड़े स्लम एरिया धारावी में कोरोना का गढ़ बना हुआ था। रोजाना सैंकड़ों केस निकल रहे थे। लेकिन अब प्रशासन के मुस्तैद होने से यहां तेजी से कोरोना पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है। वहीं इस सराहनीय काम को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मुंबई के सबसे बड़े स्लम एरिया धारावी मॉडल की प्रशंसा की है।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ की तरफ से कहा गया है कि धारावी में कोरोना वायरस को रोकने के लिए किए गए प्रयासों की बदौलत आज ये इलाका कोरोना से फ्री होने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि इसे राष्ट्रीय एकता और वैश्विक एकजुटता के साथ मिलकर ही इस महामारी को रोका जा सकता है।
विज्ञापन


धारावी मॉडल की सराहना
संयुक्त राष्ट्र के स्वास्थ्य प्रमुख ने कहा कि मुंबई के इस स्लम एरिया में अधिक संख्या में टेस्टिंग, ट्रेसिंग, सोशल डिस्टेंसिंग और संक्रमित मरीजों का तुरंत इलाज के कारण यहां के लोग कोरोना से बहुत तेजी से ठीक हो रहे हैं। डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने नेतृत्व, सामुदायिक भागीदारी और सामूहिक एकजुटता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, '' ऐसे देशों से जहां तेजी से विकास हो रहा है, जहां प्रतिबंधों को ढीला कर रहे हैं और अब मामले बढ़ने लगे हैं। हमें नेतृत्व, सामुदायिक भागीदारी और सामूहिक एकजुटता की जरूरत है। ''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed