{"_id":"699ec8669f0fad28e0093ccb","slug":"who-is-rob-jetten-netherlands-youngest-pm-why-he-is-in-news-pm-modi-congratulate-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rob Jetten: कौन हैं रॉब जेटेन? नीदरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री, खुलेआम स्वीकारी समलैंगिक होने की बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Rob Jetten: कौन हैं रॉब जेटेन? नीदरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री, खुलेआम स्वीकारी समलैंगिक होने की बात
Wed, 25 Feb 2026 03:31 PM IST
नितिन गौतम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एम्सटर्डम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एम्सटर्डम
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 25 Feb 2026 03:31 PM IST
सार
रॉब जेटेन, नीदरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं। रॉब जेटेन खुलेआम तौर पर समलैंगिक होने की बात स्वीकार कर चुके हैं। हालांकि रॉब जेटेन के नेतृत्व वाला गठबंधन सदन में अल्पमत में है और उन्हें कोई भी कानून बनाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
नीदरलैंड के नवनिर्वाचित पीएम रॉब जेटेन
- फोटो : एक्स/@MinPres
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉब जेटेन, नीदरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री चुने गए हैं। 38 वर्षीय जेटेन इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर समलैंगिक होने की बात स्वीकार की है और वे डच इतिहास के पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री हैं।
अल्पमत सरकार के मुखिया
रॉब जेटेन डेमोक्रेट्स 66 पार्टी के नेता हैं और फिलहाल डेमोक्रेट्स 66, क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स और पीपल्स पार्टी फॉर फ्रीडम एंड डेमोक्रेसी के गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। नीदरलैंड की 150 सदस्यों वाली संसद में इस गठबंधन के 66 सांसद हैं और इससे साफ है कि कानून पारित कराने के लिए रॉब जेटेन की सरकार को खासी मशक्कत करनी पड़ेगी।
रोबोट जेटेन नाम से चर्चित
विज्ञापन
अल्पमत सरकार के मुखिया
रॉब जेटेन डेमोक्रेट्स 66 पार्टी के नेता हैं और फिलहाल डेमोक्रेट्स 66, क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स और पीपल्स पार्टी फॉर फ्रीडम एंड डेमोक्रेसी के गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। नीदरलैंड की 150 सदस्यों वाली संसद में इस गठबंधन के 66 सांसद हैं और इससे साफ है कि कानून पारित कराने के लिए रॉब जेटेन की सरकार को खासी मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
रोबोट जेटेन नाम से चर्चित
- रोबोट जेटेन सवालों के जवाब देने की भी प्रैक्टिस करते हैं, जिसके चलते उन्हें रोबोट जेनेट के उपनाम से भी जाना जाता है। जेटेन साल 2008 में सक्रिय राजनीति में उतरे और डेमोक्रेट्स 66 पार्टी के नीति अधिकारी के तौर पर काम शुरू किया। जल्द ही वे पार्टी की युवा ईकाई में बड़ा नाम बनकर उभरे। इसके बाद जेटेन ने पार्टी के संसदीय दल के नेता के तौर पर भी काम किया।
- राजनीति के साथ-साथ जेटेन ने प्रबंधन सलाहकार के तौर पर भी काम किया। साल 2017 में जेटेन नीदरलैंड्स के निचले सदन के लिए चुने गए और साल 2023 में डेमोक्रेट्स 66 पार्टी के नेता चुने गए।
- जेटेन साल 2022 से 2024 के बीच जलवायु मंत्री के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
- जेटेन के नेतृत्व वाली सरकार को रक्षा खर्च, शरणार्थियों के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों के साथ खासा तालमेल बनाकर चलना होगा।
- जेटेन के पार्टनर, अर्जेंटीना के फील्ड हॉकी खिलाड़ी निकोलस कीनन हैं। दोनों बीते कई वर्षों से साथ हैं
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नीदरलैंड्स के नव नियुक्त पीएम रॉब जेटेन को पद संभालने की बधाई दी है। पीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि भारत और नीदरलैंड्स विविध क्षेत्रों में एक विस्तारित संबंध साझा करते हैं। ऐसे में हम दोनों देशों और लोगों के बीच आगे बढ़ते संबंधों के मद्देनजर साझे तौर पर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। पीएम मोदी इस साल नीदरलैंड्स जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन