फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Who is Kim Han-sol, CIA takes Kim Jong-un's insanely rich nephew into protective custody, says report

कौन है तानाशाह किम का भतीजा हान सोल, जिसे सीआईए ने किया गायब, पढ़ें

Sun, 22 Nov 2020 01:13 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 22 Nov 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
Who is Kim Han-sol, CIA takes Kim Jong-un's insanely rich nephew into protective custody, says report
किम जोंग उन-किम हान सोल (फाइल फोटो) - फोटो : social media

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के भतीजे किम हान सोल के गायब होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उसे अमेरिकी खुफिया जांच एजेंसी सीआईए द्वारा सुरक्षात्मक हिरासत में लिया गया है। हान सोल किम के भाई किंम जोंग नाम का बेटा है। 

विज्ञापन


किम ने अपने भाई किंम जोंग नाम की खुफिया एजेंटों के जरिए 2017 में हत्या करवा दी थी। वहीं, हान सोल नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में शरण लिए हुए था। हालांकि, उसकी मौजूदा स्थिति के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। ऐसे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उसे सीआईए एजेंटों द्वारा पकड़ा गया था। 

विज्ञापन

विलासिता में गुजारता था जीवन

25 वर्षीय किम हान सोल के बारे में कहा जाता है कि वह विलासिता का जीवन जीता है। सोशल मीडिया पर हान सोल की तस्वीरों में उसे अरमानी सूट और गुच्ची के जूते पहने हुए देखा जा सकता है। उत्तर कोरियाई सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे एक भूमिगत आंदोलन, जिसे 'फ्री जोसन' कहा जाता है, के नेता एड्रियन होंग ने कहा, वह इतने पैसे वाले बच्चे से कभी नहीं मिले। 

कहा जाता है कि किम जोंग-नाम ने अपने जीवन के दौरान बहुत सारी नकदी जमा की थी। फरवरी, 2017 हान सोल के पिता की हत्या के बाद उसके मकाऊ स्थित घर की रखवाली करने वाली पुलिस गायब हो गई तो उसने 'फ्री जोसन' से मदद मांगी थी।

हान सोल को इसके तीन महीने बाद एक यूट्यूब वीडियो में देखा गया, जहां वो चेलिमा सिविल डिफेंस (जिसे अब 'फ्री जोसन' के नाम से जाना जाता है) को धन्यवाद दे रहा था। इस वीडियो में वह नीदरलैंड, अमेरिका, चीन और अन्य अनाम देश की सरकारों को शुक्रिया अदा कर रहा था। 

उत्तर कोरिया का असली उत्तराधिकारी माना जाता है हान सोल

'फ्री जोसन' और किम हान सोल की स्टोरी को कवर करने वाली सूकी किम के मुताबिक, किम जोंग-उन के भतीजे को कई लोग उत्तर कोरिया के पूर्व महान नेता का असली उत्तराधिकारी मानते हैं। इस तरह जिसके पास भी उसकी कस्टडी होगी, उसे इसका लाभ मिलेगा। 

एड्रियन हांग ने ताइपे में हवाई अड्डे पर हान सोल और उसके परिवार से मिलने के लिए एक पूर्व अमेरिकी मरीन क्रिस्टोफर आह्न से संपर्क किया था, जो 'फ्री जोसन' का सदस्य था। यहां से आह्न परिवार को एक निजी लाउंज में ले गया, जहां परिवार ने 18 घंटे बिताए। 

लंबे इंतजार के बाद आह्न को हांग का फोन आया कि यूरोप का एक देश हान सोल को अपने देश में शरण देने के लिए राजी हो गया है। आह्न ने ताइपे से एम्सटर्डम जाने के लिए हान सोल के परिवार के लिए तीन टिकट खरीदे।

विज्ञापन

हवाई अड्डे पर पहुंचे दो सीआईए एजेंट

वहीं जब हान सोल जब अपने परिवार के साथ एम्सटर्डम के बाहर स्थित शिफोल हवाई अड्डे पर पहुंचा तो वहां मौजूद पासपोर्ट की जांच करने वाले एजेंटों ने बिना किसी कारण बताए, उसे प्रवेश से रोक दिया। परिवार लाउंज में लौट आया और कई घंटों के बाद वहां पर दो सीआईए एजेंट पहुंचे।

सीआईए के इन एजेंटों में से एक कोरियाई मूल का अमेरिकी नागरिक था। वहीं दूसरा व्यक्ति श्वेत अमेरिकी था। दोनों ने हान सोल से बात करने को कहा। आह्न ने कथित तौर पर हान सोल से कहा कि मुझे नहीं लगता कि आपको किसी से बात करनी चाहिए जब तक कि हम यह नहीं समझते कि यहां क्या चल रहा है। 

सीआईए ने किया टिप्पणी से इनकार

अगले दिन हवाई अड्डे पर नए एजेंट्स आए और उन्होंने परिवार को प्लेन से जाने में मदद की। इसी बीच सीआईए के एक एजेंट ने कहा कि वह हान सोल के साथ जाएगा। इस पर आह्न चिंतित हो गया। आह्न ने  इसके बाद हान सोल का एक वीडियो लिया और वह वीडियो अब किम हान सोल का अंतिम ज्ञात फुटेज है, क्योंकि उसे या उसके परिवार को इस घटना के बाद कहीं नहीं देखा गया है।  

हान सोल की आखिरी बातचीत एड्रियन होंग के साथ हुई थी, जिसमें उसने कहा था कि उसे और उसके परिवार को हवाई अड्डे के मुख्य द्वार से बाहर ले जाने के बजाय हवाई अड्डे के होटल में ले जाया गया है। वहीं, हांग ने जब 'फ्री जोसन' के सदस्यों और एक वकील को होटल लॉबी में परिवार को देखने के लिए भेजा, तो वहां पर ना तो हान सोल था और ना ही उसका परिवार। इसके बाद से ही हान सोल परिवार सहित गायब है। वहीं, सीआईए ने इस घटना पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed