फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Who is behind Trump media ban story of controversy began with Natalie Harp in Oval Office get complete details

ट्रंप के ‘मीडिया बैन’ के पीछे कौन?: ओवल ऑफिस की नताली हार्प से शुरू हुई विवाद की पूरी कहानी, जानें पूरा विवाद

Wed, 23 Sep 2026 05:36 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 23 Sep 2026 05:36 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के मीडिया संस्थानों पर कार्रवाई के पीछे नताली हार्प के कथित प्रभाव की चर्चा तेज है; ओवल ऑफिस की एक घटना से शुरू हुआ विवाद अब प्रेस क्रेडेंशियल रद्द करने और अमेरिकी मीडिया के जवाबी बहिष्कार तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Who is behind Trump media ban story of controversy began with Natalie Harp in Oval Office get complete details
नताली हार्प - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख मीडिया संस्थानों के व्हाइट हाउस में प्रवेश रोकने और प्रेस क्रेडेंशियल रद्द करने के फैसले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। पूरे घटनाक्रम को इन सवालों के जरिये समझे...

विज्ञापन


मीडिया बैन विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर देर रात एक पोस्ट कर सीएनएन, एमएस नाउ और पोलिटिको के पत्रकारों के व्हाइट हाउस पास तुरंत प्रभाव से रद्द करने की घोषणा की। झूठ और काल्पनिक खबरें चलाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


नताली हार्प ने ओवल ऑफिस में क्या किया था?
जब चीफ ऑफ स्टाफ सूसी विल्स व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जैसे नेता व्हाइट हाउस में नहीं थे, तब हार्प ने ट्रंप को प्रशासन की आलोचना वाले ब्रॉडकास्ट क्लिप्स और एक पोलिटिको इन्फोग्राफिक की चुनिंदा फाइल दिखाई। इससे ट्रंप का गुस्सा चरम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के फैसलों पर इतना अधिक प्रभाव क्यों है?
35 वर्षीय नताली हार्प ट्रंप की विशेष व कार्यकारी सहायक हैं। 2024 के चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें ह्यूमन प्रिंटर कहा गया, क्योंकि पोर्टेबल प्रिंटर रखकर ट्रंप के लिए अनुकूल खबरें और पोल प्रिंट करती थीं। वह उनके ट्रुथ सोशल पोस्ट्स के ड्राफ्ट को काफी हद तक नियंत्रित करती हैं।


ये भी पढ़ें: अमेरिका में पहली बार शराब की खपत घटी, युवाओं ने बदला ट्रेंड; 50–64 उम्र में भारी शराबखोरी 36% बढ़ी

विरोध में अमेरिकी टीवी नेटवर्क्स ने क्या कदम उठाया?
उन्होंने राष्ट्रपति के कार्यक्रमों की टीवी पूल कवरेज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। नतीजतन, ट्रंप का एक कार्यक्रम टीवी दर्शकों को बिना आवाज दिखा और केवल हेलिकॉप्टर की गड़गड़ाहट सुनाई दी। इसके अलावा वाशिंगटन पोस्ट ने भी फोटो कवरेज कुछ समय के लिए रोक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed