फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Who is Andy Burnham set to be elected UK New PM challenged Keir Starmer ousted from power entering Parliament

Who Is Andy Burnham: चार वर्ष पूर्व दी स्टार्मर को चुनौती, संसद पहुंचे तो सत्ता से हटाया; नया PM चुना जाना तय

Tue, 23 Jun 2026 03:42 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 23 Jun 2026 03:42 AM IST
सार

ब्रिटेन की राजनीति में एंडी बर्नहैम का कद लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। लेबर पार्टी के भीतर लंबे समय से प्रभावशाली माने जाने वाले बर्नहैम को अब प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व और चुनावी रणनीति को लेकर दोनों नेताओं के बीच मतभेद पहले भी सामने आते रहे हैं।

विज्ञापन
Who is Andy Burnham set to be elected UK New PM challenged Keir Starmer ousted from power entering Parliament
एंडी बर्नहैम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और नए पीएम की कुर्सी के संभावित दावेदार माने जा रहे एंडी बर्नहैम के बीच सियासी तकरार कोई नई नहीं है। बर्नहैम अप्रैल 2020 में लेबर पार्टी नेता बने स्टार्मर के नेतृत्व पर गाहे-बगाहे सवाल उठाते रहे हैं। चार साल पहले उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई थी कि स्टार्मर उन्हें लेबर पार्टी के मुख्य मंच पर अपनी बातें रखने का मौका नहीं देते हैं। उस समय बर्नहैम ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर थे और उन्होंने इसे अपने पद का अनादर बताया था।
विज्ञापन


हालिया संसदीय उपचुनाव में मेकरफील्ड से शानदार जीत दर्ज करके संसद पहुंचे बर्नमैन ने अब अपनी स्थिति को इतना मजबूत लिया कि स्टार्मर को सीधे सत्ता से ही बाहर करने में सफल रहे। बर्नहैम का दावा है कि लेबर पार्टी में केवल उनके पास ही वह राजनीतिक आकर्षण और दूरदृष्टि है जो मतदाताओं से जुड़ सकती है और निजेल फराज के नेतृत्व वाली रिफॉर्म यूके पार्टी को हरा सकती है। प्रवासन नीतियों को लेकर लेबर सरकार के खिलाफ मुखर यह पार्टी पिछले साल की शुरुआत से ही हर चुनावी सर्वेक्षण में आगे चल रही है। कोविडकाल में अपने क्षेत्र में बचाव अभियान के लिए किंग ऑफ नार्थ का तमगा पाने वाले बर्नहैम को किंग ऑफ द नार्थ कहा जाने लगा था।
विज्ञापन


क्यों आसान नहीं होगी बर्नहैम की राह?
पार्टी सांसद भी उनकी क्षमताओं के कायल है, जैसा एलेक्स सोबेल ने कहा-बर्नहैम ने ऐसी दूरदृष्टि दिखाई है जिसके मतदाताओं को लुभा सकते हैं। बहरहाल, अगर बर्नहैम को कुर्सी मिलती है तो उन्हें असंतुष्ट मतदाताओं को अपने पाले में लाना होगा। स्टार्मर ने 2024 में लेबर पार्टी को बड़ी चुनावी जीत दिलाई थी, लेकिन उसके बाद उनकी लोकप्रियता लगातार घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेबर पार्टी नेता के चुनाव में दो बार रहे असफल
बर्नहैम का जन्म लिवरपूल में हुआ था, जहां उनके पिता टेलीफोन इंजीनियर और मां रिसेप्शनिस्ट थीं। उन्होंने कैंबिज से पढ़ाई की और राजनीति में पहचान बनाने के जाने-माने रास्ते पर चल पड़े। पहले संसद में रिसर्चर और फिर सलाहकार बने। उन्होंने सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के कार्यकाल में एक जूनियर मंत्री के रूप में काम किया, और बाद में गॉर्डन ब्राउन के कार्यकाल में संस्कृति मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री रहे। साल 2010 और 2015 में उन्होंने लेबर पार्टी का नेता बनने के लिए चुनाव लड़ा और दोनों ही बार असफल रहे।

बिना मुकाबले चुने जाने की संभावना
स्टार्मर के पद छोड़ने से पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि बर्नहैम के अलावा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग, एंजेला रेनर और यवेट कूपर भी संभावित दावेदारों में शामिल है। इसमें से एक प्रमुख दावेदार वेस स्ट्रीटिंग ने बर्नहैम के समर्थन की घोषणा कर दी है। ऐसे में बर्नहैम के नेतृत्व के लिए किसी मुकाबले के बिना ही चुन लिए जाने की संभावना बढ़ गई है। उनके चयन की प्रक्रिया पूरी होने तक कीर स्टार्मर पद पर बने रहेंगे।


ब्रिटेन के साथ एफटीए लागू होने पर टिकीं भारत की नजरें
जुलाई 2024 में प्रधानमंत्री बने मानवाधिकार बैरिस्टर कीर स्टार्मर ने भारत के साथ बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को पूरा करने का वादा किया था। दोनों देशों ने 26 जुलाई 2025 को इस पर हस्ताक्षर किए थे और इसे आगामी 15 जुलाई से लागू किया जाना जाना है। बर्नहैम के नए पीएम की संभावनाओं को देखते हुए भारत-ब्रिटेन एफटीए लागू होने में कोई दिक्कत न होने की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर रहते हुए भारत-ब्रिटेन के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम किया व भारत को मजबूती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed