फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO investigative team visits Wuhan seafood market

Coronavirus: डब्ल्यूएचओ के जांच दल ने किया वुहान सीफूड बाजार का दौरा

Mon, 01 Feb 2021 04:17 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 01 Feb 2021 04:17 AM IST
विज्ञापन
WHO investigative team visits Wuhan seafood market
वुहान मार्केट - फोटो : ट्विटर

विश्व में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या रविवार को 10.32 करोड़ के पार पहुंच गई वहीं मृतक आंकड़ा भी 22.31 लाख से अधिक हो गया। इस बीच, कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने चीन पहुंचा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का दल रविवार को वुहान के सी-फूड मार्केट पहुंचा। कहा जाता है कि यहीं से कोरोना वायरस निकला था। 

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ टीम के यहां पहुंचने से पहले इलाके की सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई। बाजार के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई। आरोप है कि चीन ने दुनिया से वायरस को लेकर झूठ बोला, जिसका खामियाजा दुनिया को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दल के सदस्यों को वुहान में मांसाहारी सामानों के सबसे बड़े बाजारों में शामिल बैशाझोउ बाजार में घूमते देखा गया। दल के चारों ओर चीनी अधिकारियों और प्रतिनिधियों का बड़ा घेरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के दल में पशु स्वास्थ्य, विषाणु विज्ञान, खाद्य सुरक्षा एवं महामारी विशेषज्ञ शामिल हैं। दल ने वुहान जिनयांतन अस्पताल और हुबेई इंटिग्रेटेड चाइनीज एंड वेस्टर्न मेडिसिन हॉस्पिटल का भी दौरा किया।

अमेरिका में हर दिन ब्रिटेन से दोगुनी मौतें
अब सिर्फ चार देश ऐसे हैं, जहां हर दिन 1,000 से ज्यादा मौतें हो रही हैं। इनमें अमेरिका सबसे आगे है। यहां कैलिफोर्निया प्रांत में हालात सबसे खराब हैं, जहां कब्रगाहों में भी जगह कम पड़ गई है। अमेरिका में पिछले एक दिन के भीतर 2,889 मरीजों ने दम तोड़ा।


इसके बाद मैक्सिको में 1,434, ब्रिटेन में 1,200 और ब्राजील में 1,196 मौतें हुई हैं। हैरानी की बात यह है कि कोरोना के मरीजों के मामले में 13वें नंबर पर मौजूद मैक्सिको हर दिन हो रही मौतों में दूसरे नंबर पर है। यहां 18 लाख से ज्यादा मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed