पोलियो को लेकर पाकिस्तान पर डब्ल्यूएचओ ने लगाई तीन माह का यात्रा प्रतिबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने पाकिस्तान और अन्य पोलियो महामारी से जूझ रहे एशियाई देशों पर श्रेणी-2 स्तर का यात्रा अलर्ट जारी किया है। इसी आधार पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पाकिस्तान के सभी प्रांतों में पोलियो वायरस टाइप-2 के लगातार बढ़ते प्रकोप और वाइल्ड पोलियो वायरस टाइप-1 के खतरे को देखते हुए पाक में यात्रा करने को लेकर तीन माह का प्रतिबंध और बढ़ा दिया है।
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने इस पर एक रिपोर्ट में कहा है कि डब्ल्यूएचओ ने पाकिस्तान में पोलियो रोकथाम कार्यक्रम और रणनीति को तुरंत शुरू करने की जरूरत पर अपनी सिफारिशें जारी की हैं। पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान और नाईजीरिया जैसे देशों में भी यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
अमेरिका ने पोलियो का प्रसार रोकने के लिए सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की सिफारिशों पर नए निर्देश जारी किए हैं। सीडीसी के मुताबिक पोलियो का प्रसार पाक, अफगानिस्तान, चीन, म्यांमार, इंडोनेशिया, पापुआ न्यू गिनी और फिलीपींस समेत आठ एशियाई देशों में बताया गया है। डब्ल्यूएचओ ने सुझाव दिया कि इन देशों में रह रहे लोगों को देश छोड़ने से पहले पोलियो वैक्सीनेसन का प्रमाण दिखाने की जरूरत पर बल देना चाहिए।
आपात समिति की सिफारिशों पर लिया फैसला
डब्ल्यूएचओ का निर्णय विश्व स्वास्थ्य विनियम की आपातकालीन समिति की सिफारिशों पर लिया गया है। पाकिस्तान को इसकी जानकारी कुछ दिन पहले ही दे दी गई है। वहां 2019 में पोलियो वायरस के 134 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 2018 में यह संख्या सिर्फ 12 थी। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि हाल ही के वर्षों में हुई प्रगति बिल्कुल उलट दिखाई देती है। जबकि भारत 2014 में ही पोलियोमुक्त घोषित हो चुका है।