फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO head says corona virus vaccine patent should waive

डब्ल्यूएचओ ने कहा: महामारी के अंत तक माफ किए जाएं कोरोना वैक्सीन पेटेंट के अधिकार

Sat, 06 Mar 2021 08:05 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 06 Mar 2021 08:05 AM IST
विज्ञापन
WHO head says corona virus vaccine patent should waive
डब्ल्यूएचओ के डीजी टेड्रोस एडहोम घेब्रेयस - फोटो : ANI

कोरोना वायरस महामारी से दुनिया काफी प्रभावित हुई है। कोरोना की वैक्सीन के आ जाने के बाद लोगों में उम्मीद जगी है कि अब सब ठीक होगा। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस घ्रेबियन ने अपील की कि महामारी के अंत तक कोरोना वायरस पेटेंट के अधिकारों को माफ किया जाए।

विज्ञापन


उनका मानना है कि कठिन समय को देखते हुए कंपनियां पेटेंट अधिकार माफ करेंगी तो वैक्सीन की आपूर्ति में तेजी आ सकेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्रावधान सिर्फ आपात स्थिति में रहेगा। 
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस ने कहा कि इन प्रावधानों का उपयोग अब नहीं होगा तो कब होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस उद्योग से जुड़े लोगों के साथ बैठक की जाएगी ताकि वैक्सीन उत्पादन में आ रही अड़चनों को दूर किया जा सके और उनका हल निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेड्रोस ने कोरोना वैक्सीन तकनीक को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया समेत कई कंपनियों के साथ साझा करने के लिए एस्ट्राजेनेका की सराहना की लेकिन साथ में ये भी कहा कि पारदर्शिता की कमी से नुकसान भी हो रहा है।

आपको बता दें, दुनियाभर में ऐसी कई कंपनियां हैं जो वैक्सीन का उत्पादन करती हैं। लेकिन कोरोना वैक्सीन के उत्पादन का अधिकार अभी कुछ ही कंपनियों के पास है। छोटी कंपनी जो वैक्सीन बनाती हैं, उनके पास वैक्सीन अधिकार नहीं होने के कारण आपूर्ति में कमी हो रही है। टेड्रोस ने इस बात का उल्लेख किया कि अमेरिका के संयुक्त प्रयास से इस हफ्ते बीस से ज्यादा देशों को कोवैक्स वैक्सीन वितरित की गई है।



भारत से कई देशों को वैक्सीन की सप्लाई शुरू 
गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व वाली कोवैक्स पहल के तहत, भारत से कोरोनावायरस वैक्सीनों की खेप, घाना सहित अन्य जरूरतमन्द देशों के लिए, रवाना किए जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष की भारत में प्रतिनिधि डॉक्टर यासमीन अली हक ने कोवैक्स वैक्सीन वितरण की शुरुआत को ऐतिहासिक करार देते हुए इसे, कोविड-19 महामारी पर काबू पाने की दिशा में लिया गया एक बड़ा कदम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed