फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO expert panel meeting on Covid19 vaccines today, Covaxin eul on agenda

मंथन: कोवाक्सिन को आज मंजूरी दे सकता है डब्ल्यूएचओ, शाम तक फैसला संभव

Tue, 05 Oct 2021 08:26 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 05 Oct 2021 08:26 AM IST
सार

इस बैठक में भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन 'कोवाक्सिन' को आपात मंजूरी देने पर भी चर्चा हो सकती है।  

विज्ञापन
WHO expert panel meeting on Covid19 vaccines today, Covaxin eul on agenda
डब्ल्यूएचओ की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक स्तर पर भारत समेत अन्य देशों की कोरोना वैक्सीन की प्रभावशीलता पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ पैनल की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन 'कोवाक्सिन' को आपात मंजूरी(EUL) देने पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी। इस बैठक में स्ट्रेटेजिक एडवाइजरी ग्रुप ऑफ एक्सपर्ट ऑन इम्यूनाइजेशन (SAGE) द्वारा कोवाक्सिन के डाटा का विश्लेषण किया जाएगा। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अब तक केवल छह कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी दी है। इनमें- फाइजर-बायोएनटेक, जॉनसन एंड जॉनसन (J&J), ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका , मॉडर्ना, सिनोफार्म और सिनोवैक वैक्सीन शामिल हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, EUL एक जोखिम-आधारित प्रक्रिया है जो मूल्यांकन और लिस्टिंग के लिए बिना लाइसेंस वाले टीके पर विचार करती है। इस प्रक्रिया में चिकित्सीय और इन-विट्रो डायग्नोस्टिक्स भी शामिल हैं ताकि एक निश्चित सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल से प्रभावित लोगों को वैक्सीन की उपलब्धता में तेजी लाई जा सके। यदि कोवाक्सिन को इस सूची में शामिल किया जाता है, तो भारत के स्वदेशी रूप से विकसित कोविड -19 वैक्सीन को व्यापक वैश्विक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


'कोवाक्सिन' को मंजूरी देने के लिए डब्ल्यूएचओ ने मांगा था और भी डाटा
डब्ल्यूएचओ ने भारत बायोटेक से उसकी कोरोना वैक्सीन 'कोवाक्सिन' को आपात मंजूरी देने के लिए और भी डाटा उपलब्ध कराने को कहा है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि फिलहाल आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण में कुछ और दिनों की देरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत बायोटेक ने भी दी थी प्रतिक्रिया
वहीं इस मामले पर अब भारत बायोटेक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि एक जिम्मेदार वैक्सीन निर्माता कंपनी के रूप में, हम नियामक अनुमोदन प्रक्रिया और इसकी समय-सीमा पर अटकलें या टिप्पणी करना उचित नहीं समझते हैं। हम जल्द से जल्द ईयूएल प्राप्त करने के लिए डब्ल्यूएचओ के साथ लगन से काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed