फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO epidemiologist Maria Van says much more research needed on impact of mutations in coronavirus

डब्ल्यूएचओ ने कहा- कोरोना वायरस के म्यूटेशन पर है अधिक शोध की आवश्यकता

Sat, 22 Aug 2020 08:14 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 22 Aug 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
WHO epidemiologist Maria Van says much more research needed on impact of mutations in coronavirus
मारिया वान केरकोव (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की महामारी विज्ञानी मारिया वान केरकोव ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के म्यूटेशन (रूप बदलने) के प्रभाव पर बहुत अधिक शोध की आवश्यकता है। जिनेवा में एक प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने कहा, 'म्यूटेशन की पहचान करने के लिए एक विशेष कार्य समूह बनाया गया है और हम देख रहे हैं कि हम कैसे म्यूटेशन के मतलब को बेहतर समझ सकते हैं और ये कैसे व्यवहार करता है।'

विज्ञापन

रायटर्स के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक तौर पर 22.78 मिलियन से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और 792,837 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत की बात करें तो गुरुवार को एक ही दिन में 68,898 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 29,05,823 हो गई है। वहीं, 983 मौत के साथ 54,849 लोगों को इस महामारी से अपनी जान गंवानी पड़ी है। कोरोना से होने वाली मृत्यु दर गिरकर 1.89 फीसदी हो गई है। मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 74.30 प्रतिशत पहुंच गई।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- Coronavirus: दुनिया में सबसे ज्यादा, अगस्त में भारत में सामने आए 12 लाख मामले
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक देश में अभी कोविड-19 संक्रमित 6,92,028 मरीजों का का इलाज जारी है, जो अब तक आए कुल मामलों का 23.82 प्रतिशत है। देश में सात अगस्त को कोरोना के मामले 20 लाख के पार पहुंचे थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 20 अगस्त तक कुल 3,34,67,237 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई, जिनमें से 8,05,985 नमूनों की जांच बृहस्पतविार को ही की गई।

सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में
गुरुवार को कोविड-19 संक्रमण से हुई 983 मौत में सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां 326 लोगों की जान इस महामारी से हुई। वहीं 116 मौत के साथ तमिलनाडु दूसरे, 102 के साथ कर्नाटक तीसरे और 95-95 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 53, पंजाब में 36, दिल्ली में 22, गुजरात में 16, मध्यप्रदेश में 12, हरियाणा व राजस्थान में 11-11, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में नौ-नौ, असम, ओडिशा, तेलंगाना व पुड्डुचेरी में 8-8 छत्तीसगढ़ में सात, जम्मू-कश्मीर में छह, बिहार में पांच, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा में चार-चार, गोवा में दो और अंडमान-निकोबार में एक व्यक्ति की जान गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed