फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Leaked From China Wuhan Lab WHO Director General Tedros Adhanom Ghebreyesus Admitted

WHO : चीन की वुहान लैब से ही लीक हुआ कोरोना वायरस, निजी वार्ता में डब्ल्यूएचओ महानिदेशक गेब्रेयेसिस ने माना

Wed, 22 Jun 2022 01:41 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 22 Jun 2022 01:41 AM IST
सार

डब्ल्यूएचओ द्वारा 2021 में गठित विशेषज्ञ पैनल ने हाल में जारी रिपोर्ट में कहा था कि कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बारे में जानने के लिए महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, यह भी आशंका है कि वायरस चमगादड़ से इंसानों में आया हो।

विज्ञापन
Coronavirus Leaked From China Wuhan Lab WHO Director General Tedros Adhanom Ghebreyesus Admitted
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : www.freepik.com

विस्तार

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडॉस गेब्रेयेसिस ने एक यूरोपीय नेता से निजी बातचीत में स्वीकार किया है कि चीन के वुहान लैब से ही कोरोना वायरस लीक हुआ था। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने आशंका जताई, वुहान लैब में कोई दुर्घटना के चलते भी यह वायरस फैला हो सकता है। बता दें, डब्ल्यूएचओ हमेशा से सार्वजनिक रूप से यह तथ्य स्वीकारने से बचता रहा है।

विज्ञापन


हालांकि डेली मेल ने अपनी खबर में उस वरिष्ठ यूरोपीय राजनेता के नाम का खुलासा नहीं किया है जिसके साथ निजी चर्चा में गेब्रेयेसिस ने माना कि यह वायरस चीन की वुहान लैब से फैला हो सकता है। जबकि कुछ दिन पूर्व ही डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह वायरस कहां से पैदा हुआ और यह इंसानों में कैसे आया। वायरस के उद्भव को पहचानना बहुत जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की महामारी से बचा जा सके।
विज्ञापन


वायरस उद्भव का पता लगाना नैतिक जिम्मेदारी
डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने कहा कि नैतिक रूप से कोरोना वायरस के उद्भव का पता करना हमारी जिम्मेदारी बनती है। इसे जानने में जितना अधिक समय लगेगा, उतना ही इसके बारे में समझना कठिन होता जाएगा। यह जिम्मेदारी कोरोना संक्रमित होने वाले लोगों, जान गंवाने वाले लोगों और उनके परिजनों के प्रति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सहयोग नहीं दे रहा चीन
डब्ल्यूएचओ द्वारा 2021 में गठित विशेषज्ञ पैनल ने हाल में जारी रिपोर्ट में कहा था कि कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बारे में जानने के लिए महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, यह भी आशंका है कि वायरस चमगादड़ से इंसानों में आया हो। डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ इस बात को उठाते रहे हैं कि चीन कोरोना वायरस के उद्भव की जांच करने में सहयोग नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed