फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO declares an end to second Ebola outbreak in Guinea

राहत की खबर: डब्ल्यूएचओ ने की पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी में इबोला के खत्म होने की घोषणा

Sun, 20 Jun 2021 12:22 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गिनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गिनी Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 20 Jun 2021 12:22 AM IST
सार

इबोला बीमारी का प्रकोप पश्चिम अफ्रीकी राज्य में इस साल 14 फरवरी को शुरू हुआ था। गिनी में सबसे पहले यह वायरस 2013-2016 में फैला था। 

विज्ञापन
WHO declares an end to second Ebola outbreak in Guinea
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : twitter

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को गिनी में घातक बीमारी इबोला के खत्म होने की घोषणा की। डब्ल्यूएचओ ने कहा है करीब 14 फरवरी को गिनी इबोला का प्रकोप देखा गया था जिसकी आज खत्म होने की घोषणा कर दी गई। साल 2016 में पश्चिम अफ्रीका में यह घातक वायरस खत्म हो चुका था लेकिन इसके बाद पहली बार गिनी में इस बीमारी को देखा गया था।

विज्ञापन


पश्चिम अफ्रीका में 2013-2016 में आई विनाशकारी इबोला महामारी ने गिनी, लाइबेरिया और सिएरा लियोन जैसे गरीब देशों में करीब 11,300 लोग की जान ले ली। गिनी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने 14 फरवरी, 2021 को पश्चिम अफ्रीका में बीमारी के प्रकोप की सूचना दी थी।
विज्ञापन


गिनी में इस प्रकोप की घोषणा के बाद इसके दक्षिणी नजेरेकोर प्रांत में एक स्थानीय समुदाय में तीन मामले सामने आए थे। यहां 16 मामलों की पुष्टि हुई थी और सात संभावित मामले थे। इनमें 11 मरीज बच गए और 12 लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इबोला को खत्म करने में  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने काफी तेजी से अभियान चलाया। डब्ल्यूएचओ ने करीब 24 हजार इबोला टीके की खुराक भेजने में मदद की साथ ही 2800 से अधिक फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं सहित उच्च जोखिमवाले करीब 11 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया। हालांकि, इबोला का प्रकोप उसी क्षेत्र में फैल गया, जहां पश्चिम अफ्रीका में 11 हजार लोग मारे गए थे।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा कि मैं प्रभावित समुदायों, सरकार और गिनी के लोगों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, भागीदरों और अन्य सभी की सराहना करता हूं, जिनके समर्पित प्रयासों ने इबोला के प्रकोप को रोकना संभव बना दिया। 


डब्ल्यूएचओ के अफ्रीका के क्षेत्रीय निदेशक ने कहा है कि गिनी ने चार महीनों में वायरस को नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने कहा कि जब यह प्रकोप खत्म हो गया है, हमें संभावित दोबारा फैलने के प्रति सतर्क रहना चाहिए। डब्ल्यूएचओ आगे भी गिनी को मदद देना जारी रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed