फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO Chief says China under-reports COVID-19 deaths

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा: चीन कोरोना से होने वाली मौतों की सही रिपोर्ट नहीं देता, डाटा साझा करने को कहा

Thu, 12 Jan 2023 04:47 AM IST
देव कश्यप एएनआई, जिनेवा।
एएनआई, जिनेवा। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 12 Jan 2023 04:47 AM IST
सार

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने सभी देशों से सही आंकड़े साझा करने का आग्रह किया ताकि कोरोना बीमारी के प्रसार के खिलाफ अधिक प्रभावी लड़ाई में योगदान दिया जा सके। पिछले हफ्ते टेड्रोस ने चीन से देश में कोविड अस्पताल में भर्ती होने और मौतों के विश्वसनीय आंकड़े मांगे थे।

विज्ञापन
WHO Chief says China under-reports COVID-19 deaths
डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस। - फोटो : ANI

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने बुधवार को कहा कि चीन द्वारा मामलों की अंडर-रिपोर्टिंग के कारण दुनिया भर में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या पर संगठन का डाटा कम है।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते डब्ल्यूएचओ को लगभग 11500 मौतों की सूचना दी गई
डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट पर प्रकाशित टिप्पणी के अनुसार, घेब्रेसियस ने एक ब्रीफिंग में बताया कि पिछले हफ्ते डब्ल्यूएचओ को लगभग 11,500 मौतों की सूचना दी गई थी। जिनमें से अमेरिका से लगभग 40 प्रतिशत, यूरोप से 30 प्रतिशत और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र से 30 प्रतिशत थी। हालांकि, चीन में कोरोना से संबंधित मौतों की कम रिपोर्टिंग को देखते हुए यह संख्या लगभग निश्चित रूप से कम आंकी गई है।

विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने सभी देशों से सही आंकड़े साझा करने का आग्रह किया

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने सभी देशों से सही आंकड़े साझा करने का आग्रह किया ताकि कोरोना बीमारी के प्रसार के खिलाफ अधिक प्रभावी लड़ाई में योगदान दिया जा सके। पिछले हफ्ते टेड्रोस ने चीन से देश में कोविड अस्पताल में भर्ती होने और मौतों के विश्वसनीय आंकड़े मांगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


टेड्रोस ने जिनेवा में एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि हम चीन से अस्पताल में भर्ती होने और मौतों को लेकर अधिक तेजी से, नियमित, विश्वसनीय डाटा के साथ-साथ अधिक व्यापक और वास्तविक समय के साथ वायरल अनुक्रमण के लिए लगातार पूछते रहे हैं। डब्ल्यूएचओ प्रमुख की यह टिप्पणी डब्ल्यूएचओ द्वारा मामलों और अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में वृद्धि पर चर्चा करने के लिए चीन में समकक्षों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद आई है।

पिछले साल दिसंबर में चीनी सरकार ने लगभग तीन वर्षों के बाद कोरोना महामारी को लेकर अपनी जीरो कोविड-19 पॉलिसी को खत्म कर दिया था। जिससे कुछ ही हफ्तों बाद मामलों में भारी वृद्धि हुई थी। इसके बाद जनवरी में, अनिवार्य पीसीआर परीक्षण और चीन आने वाले लोगों के लिए केंद्रीकृत अलगाव (Centralized Isolation) भी रद्द कर दिया गया।

कई देश चीन से आने वाले यात्रियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने को मजबूर
चीन में कोविड की संख्या में अचानक हुई बढ़ोतरी ने अमेरिका, इटली, जापान और दक्षिण कोरिया सहित कई देशों को चीन से आने वाले यात्रियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया है। मीडिया ब्रीफिंग के दौरान टेड्रोस ने कहा कि महामारी के दौरान, परीक्षण और अनुक्रमण ने डब्ल्यूएचओ को नए वेरिएंट के प्रसार और विकास को ट्रैक करने में मदद की।

कोरोना के मामले साझा करने में गिरवाट आई
उन्होंने कहा कि लेकिन ओमिक्रॉन लहर के चरम पर पहुंचने के बाद से साझा किए जा रहे कोरोना मामलों की संख्या में 90 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है और मामलों को साझा करने वाले देशों की संख्या में एक तिहाई की गिरावट आई है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि ओमिक्रॉन के चरम पर पहुंचने के दौरान देशों ने परीक्षण और अनुक्रमण के समान स्तर को बनाए नहीं रखा। हालांकि, उन्होंने कहा कि दुनिया अपनी आंखें बंद नहीं कर सकती और आशा करती है कि यह वायरस चला जाएगा।


टेड्रोस ने रेखांकित किया कि एक्सबीबी.1.5 (XBB.1.5) जैसे नए वेरिएंट के उद्भव और प्रसार का पता लगाने और ट्रैक करने के लिए अनुक्रमण महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।उन्होंने कहा कि ऐसा हालात में जब कई देश कोरोना के तेजी से प्रसार का अनुभव कर रहे हैं, हम सभी देशों से आग्रह करते हैं कि अनुक्रमण (सीक्वेसिंग) को बढ़ाया जाए ताकी कोरोना के मामलों की सही जानकारी को साझा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed