{"_id":"5ea11c548ebc3e9031064bde","slug":"who-chief-rejects-demand-for-resignation-appeals-to-us-for-financial-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने इस्तीफे की मांग की खारिज, अमेरिका से वित्तीय मदद की अपील ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने इस्तीफे की मांग की खारिज, अमेरिका से वित्तीय मदद की अपील
Thu, 23 Apr 2020 11:06 AM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
टेड्रोस एडनम
- फोटो : social media
विश्व स्वास्थ्य संगठन ( डब्ल्यूएचओ ) के प्रमुख ने कुछ अमेरिकी सांसदों की ओर से उनके इस्तीफे की मांग को नजरअंदाज कर दिया। बुधवार को डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस अधानोम गेब्रेयेसस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका उनकी एजेंसी के वित्त पोषण पर रोक लगाने के फैसले पर पुनर्विचार करेगा तथा उन्होंने लोगों की जान बचाने के लिए काम करते रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका यह मानता है कि एजेंसी में निवेश वैश्विक महामारी के बीच न केवल दूसरों की मदद के लिए बल्कि अमेरिका को सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र एजेंसी को अमेरिका की ओर से दिए जाने वाली धनराशि पर अस्थाई रोक लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने डब्ल्यूएचओ पर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सही से कदम नहीं उठाने और दूसरे देशों की करतूतों पर पर्दा डालने का आरोप लगाया था। अमेरिका हर साल डब्ल्यूएचओ को लाखों डॉलर की धनराशि देता है।
विज्ञापन
प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन सांसदों के एक समूह ने पिछले हफ्ते सुझाव दिया था कि ट्रंप को टेड्रोस के इस्तीफा देने तक एजेंसी को धनराशि नहीं देनी चाहिए। टेड्रोस ने कहा कि मैं दिन और रात काम करता रहूंगा, क्योंकि असल में यह सेवा का काम है और मुझ पर लोगों की जानों को बचाने की जिम्मेदारी है।