{"_id":"605a3d338ebc3ee63965e8c9","slug":"white-man-urinates-on-asian-woman-inside-new-york-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"New York Subway: न्यूयॉर्क की ट्रेन में एक गोरे ने एशियाई महिला पर किया पेशाब, किसी ने नहीं की मदद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
New York Subway: न्यूयॉर्क की ट्रेन में एक गोरे ने एशियाई महिला पर किया पेशाब, किसी ने नहीं की मदद
Wed, 24 Mar 2021 12:40 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:40 AM IST
सार
- अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एशियाई लोगों के खिलाफ नस्ली हमले का शर्मनाक मामला।
- न्यूयॉर्क में ट्रेन में यात्रा के दौरान एक गोरे यात्री ने महिला के ऊपर पेशाब कर दिया।
- ट्रेन के अन्य यात्रियों ने अकेली एशियाई महिला की मदद नहीं की।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क ट्रेन
- फोटो : YouTube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एशियाई लोगों के खिलाफ नस्ली हमले का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। न्यूयॉर्क सिटी सबवे ट्रेन में एक महिला यात्रा कर रही थी, इसी बीच एक यात्री ने उसपर और उसके सामान पर यात्रियों के सामने पेशाब कर दिया। इस दौरान ट्रेन के अन्य यात्रियों ने 25 साल की एशियाई महिला की किसी तरह मदद नहीं की। न्यूयॉर्क पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
महिला के ऊपर पेशाब करने की यह घटना शनिवार दोपहर की है। यह महिला उत्तर की ओर जाने वाली ट्रेन में बैठी थी। इसी बीच मास्क और काले रंग का कपड़ा पहने एक गोरा यात्री महिला की बेंच तक आया और उसके बेहद करीब बैठ गया। महिला ने एशियनफीड को बताया, 'मैंने अपनी दायीं ओर देखा तो पाया कि आरोपी ने अपना पेनिस निकालकर मेरी तरफ कर रखा है। उसने मुझपर और मेरे सामान पर पेशाब कर दिया था। हर तरफ पेशाब फैला हुआ था।'
विज्ञापन
आरोपी गोरी नस्ल का था, अभी कोई गिरफ्तारी नहीं
महिला ने बताया कि हम दोनों ने एक-दूसरे की ओर देखा, लेकिन कुछ भी नहीं कहा। इस घटना के एक दिन पहले ही मैनहटन में एक श्रीलंकाई व्यक्ति के चेहरे पर ट्रेन के अंदर घूसा मार दिया गया था। एशियाई महिला ने बताया कि ट्रेन में कई यात्री यात्रा कर रहे थे, लेकिन किसी ने न तो कुछ कहा और न ही कोई उनके बचाव में आया। महिला ने बताया कि आरोपी गोरी नस्ल का था और उसकी उम्र करीब 60 साल थी।
विज्ञापन
जब आरोपी 75वें एवन्यू स्टेशन पर ट्रेन से उतर रहा था, पीड़ित महिला ने उसकी फोटो खींच ली थी। आरोपी के जैकेट पर अमेरिका का झंडा बना हुआ था। महिला ने बताया कि वह तुरंत पुलिस के पास जाकर इस घटना के बारे में बताना चाहती थी, लेकिन वह अकेली थी और उन्हें डर लग रहा था। इस वजह से महिला ने अपनी यात्रा को जारी रखा। अब महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।